फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 Asia Cup Live Streaming: When, Where, How to Watch India vs Pakistan Match Online Free

IND vs PAK Live Streaming: विवाद के बाद आज फिर होगी भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच

Sun, 21 Sep 2025 07:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Sep 2025 07:10 PM IST
सार

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Asia Cup 2025 Live Streaming, Telecast: भारत और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो उनके खिलाड़ियों के बीच तनाव बना रहता है, लेकिन इस बार यह नए स्तर पर पहुंच गया है। विवाद के बीच जब भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी स्पिन तिकड़ी के दम पर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करना होगा।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Asia Cup Live Streaming: When, Where, How to Watch India vs Pakistan Match Online Free
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेला गया पिछला मैच हैंडशेक विवाद के कारण सुर्खियों में रहा था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमों 14 सितंबर को पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने थीं। इस मैच से पहले इसका बहिष्कार करने की मांग उठ रही थी और इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि, भारत ने वो मुकाबला आसानी से अपने नाम किया था, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। अब दोनों टीमें एक बार फिर एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में आमने-सामने होंगी तो यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का रवैया कैसा रहता है। 
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए थे हाथ 
दरअसल, उस मैच के दौरान भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जरा भी तवज्जो नहीं दी। पहले टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया और इस परंपरा को तोड़ा। इसके बाद जब मैच खत्म हो गया तो भी भारतीय खिलाड़ी सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर लौट गए और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर खड़े रह गए। सूर्यकुमार और हेड कोच गौतम गंभीर का यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों के परिवारों के प्रति समर्थन के तौर पर देखा गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा मैच के बाद पुरस्कार समारोह के लिए नहीं गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करने उतरेगा भारत 
ऐसा समझा जाता है कि भारतीय टीम इस रविवार को भी पड़ोसी देश के खिलाफ इसी नीति को जारी रखेगी तथा हाथ नहीं मिलाना भी संभवत: आम बात नहीं होगी, क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी और उनके समर्थक इस मैच को द्वेषपूर्ण मैच के रूप में देख रहे हैं। रविवार हमेशा सबसे आरामदायक दिन नहीं होता है और पिछले मैच में भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार भी इस बात की पुष्टि करते हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब आमने-सामने होती हैं तो उनके खिलाड़ियों के बीच तनाव बना रहता है, लेकिन इस बार यह नए स्तर पर पहुंच गया है। विवाद के बीच जब भारतीय टीम पाकिस्तान का सामना करने उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी स्पिन तिकड़ी के दम पर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के के खिलाफ एक और प्रभावशाली जीत दर्ज करना होगा। 
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर 4 चरण के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला 21 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण का मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर 4 चरण के मुकाबले का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed