Top News: प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी; यूएस-चीन में फिर ट्रेड वॉर, पढ़ें सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत करेंगे। वहीं, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध फिर गरमा गया है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो एक नवंबर से लागू होगा। बिहार की राजनीति में भी हलचल है; चिराग पासवान अब मांझी को मनाने की कोशिश में हैं, और दिल्ली में बिहार के नेता सीट बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं, जिसकी घोषणा आज हो सकती है। अमेरिका में टेनेसी की सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाके की खबर है, जिसमें 19 लोग लापता हैं और सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लेकॉर्नू को दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उन्हें राजनीतिक गतिरोध तोड़ने की चुनौती सौंपी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना-दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत आज
अमेरिका-चीन में फिर शुरु हुआ ट्रेड वॉर
दिल्ली में जुटे बिहार के नेता
कई दौर की माथापच्ची के बाद भाजपा ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की गुत्थी को करीब-करीब सुलझा लिया है। सीट बंटवारे के फार्मूले पर लोजपा (आर) को मनाने के बाद अब भाजपा हम के मुखिया जीतनराम मांझी को मनाने में जुटी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शनिवार को सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
चार दिन बाद आज होगा एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को पीजीआई में हो सकता है। गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से बात की और राज्य सरकार के आश्वासन से अवगत कराया। इसके बाद अमनीत पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गईं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका
अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक सैन्य विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में 19 लोग लापता हैं और मृत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि यह अब तक की सबसे भयावह घटनाओं में से एक है। पढ़ें पूरी खबर...
लेकॉर्नू दोबारा बने फ्रांस के PM
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचेंगे
उत्तर प्रदेश के देवबंद में अफगानिस्तान में तालिबान शासन के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे के तहत आज देवबंद पहुंचेंगे। यह भारत में उनका पहला दौरा है। उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज किया गया बंद
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे से बंद कर दिया गया है। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
करवा चौथ पर खरीदारों से गुलजार रहे देशभर के बाजार
धूमधाम से मनाए जाने वाले करवा चौथ पर देशभर के बाजार और मॉल शुक्रवार को भी खरीदारों से गुलजार रहे। लोगों और खासकर महिलाओं ने दो दिनों में कपड़ों, मिठाइयों, गिफ्ट आइटम, सजावटी और पूजा के सामानों की जमकर खरीदारी की। इससे करवा चौथ पर होने वाले कारोबार में पिछले साल की तुलना में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का असर भी देखने को मिला। इस बार हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। पढ़ें पूरी खबर...
ISI के लिए जासूसी करने वाला मंगत सिंह गिरफ्तार
राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले अलवर निवासी मंगत सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...