{"_id":"68e999ad6d75fc3d87085f25","slug":"markets-across-the-country-were-bustling-with-shoppers-on-karva-chauth-trade-worth-28-000-crores-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karva Chauth: करवा चौथ पर खरीदारों से गुलजार रहे देशभर के बाजार; 28000 करोड़ का व्यापार, हल्के गहनों की मांग","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Karva Chauth: करवा चौथ पर खरीदारों से गुलजार रहे देशभर के बाजार; 28000 करोड़ का व्यापार, हल्के गहनों की मांग
Sat, 11 Oct 2025 06:48 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:48 AM IST
सार
पारंपरिक सामान जैसे साड़ी, लहंगे, पूजा की थाली, छलनी, मिट्टी के करवे, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम्स, जूलरी और कॉस्मेटिक्स की बिक्री में भारी तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी आर्टिस्ट और सैलून में भी दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। इससे देशभर में छोटे कारीगरों और आर्टिस्टों को बड़ा रोजगार मिला है वहीं देश भर में बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से भी करवा चौथ पूजन के आयोजन किए गए।
विज्ञापन
करवा चौथ पर खरीदारों से गुलजार रहे देशभर के बाजार
- फोटो : PTI
विस्तार
धूमधाम से मनाए जाने वाले करवा चौथ पर देशभर के बाजार और मॉल शुक्रवार को भी खरीदारों से गुलजार रहे। लोगों और खासकर महिलाओं ने दो दिनों में कपड़ों, मिठाइयों, गिफ्ट आइटम, सजावटी और पूजा के सामानों की जमकर खरीदारी की। इससे करवा चौथ पर होने वाले कारोबार में पिछले साल की तुलना में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, सोने के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर कीमतों में रिकॉर्ड तेजी का असर भी देखने को मिला। इस बार हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया, इस बार का करवा चौथ लोगों और कारोबारियों के लिए कई मायनों में खास रहा। आयकर छूट और कम ब्याज दरों के साथ जीएसटी दरों में कटौती के कारण उत्पादों के दाम घटने से लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे देशभर में करीब 28,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई, जो पिछले करवा चौथ पर हुए 22,000 करोड़ के कारोबार से 27.27 फीसदी अधिक है। 2023 में कुल 15,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
लाखों छोटे व्यापारियों और कारीगरों को मिला काम
खंडेलवाल ने बताया, इस बार करवा चौथ से पहले जीएसटी दरों में कटौती ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी बेचने एवं खरीदने की अपील से पारंपरिक उत्पादों की बिक्री में उछाल देखने को मिला। इससे कारीगरों और आर्टिस्टों को काम मिलने के साथ लाखों छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों को दो दिनों में भरपूर व्यापार मिला।
विज्ञापन
पारंपरिक सामानों की अच्छी बिक्री
पारंपरिक सामान जैसे साड़ी, लहंगे, पूजा की थाली, छलनी, मिट्टी के करवे, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम्स, जूलरी और कॉस्मेटिक्स की बिक्री में भारी तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी आर्टिस्ट और सैलून में भी दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। इससे देशभर में छोटे कारीगरों और आर्टिस्टों को बड़ा रोजगार मिला है वहीं देश भर में बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से भी करवा चौथ पूजन के आयोजन किए गए।
8000 करोड़ का कारोबार दिल्ली में
कैट के मुताबिक, दिल्ली में करवा चौथ पर 8,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। चांदनी चौक, सदर बाजार, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, कनॉट प्लेस और खान मार्केट समेट प्रमुख बाजार पिछले दो दिनों से खरीदारों से गुलजार रहे।
लाखों छोटे व्यापारियों और कारीगरों को मिला काम
खंडेलवाल ने बताया, इस बार करवा चौथ से पहले जीएसटी दरों में कटौती ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी बेचने एवं खरीदने की अपील से पारंपरिक उत्पादों की बिक्री में उछाल देखने को मिला। इससे कारीगरों और आर्टिस्टों को काम मिलने के साथ लाखों छोटे व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों को दो दिनों में भरपूर व्यापार मिला।
कीमतें बढ़ने के डर से लोगों ने खरीदा सोना
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलर्स के चेयरमैन संयम मेहरा ने बताया कि रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद देशभर के सराफा बाजारों में अच्छी चहल-पहल रही। पूछताछ करने वाले लोगों में कइयों ने इस डर से सोने की खरीदारी, ताकि आगे कीमत और न बढ़ जाए। मेहरा ने बताया, सोने और चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी हुई। हालांकि, सोने के हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। इसके अलावा, हर बार की तरह इस करवा चौथ भी लोगों ने सोने के सिक्के और छड़ की खरीदारी की। वैसे दुकानों पर भी अच्छी फुटफॉल रही, जो सामान्य दिनों में खाली रहते हैं।