{"_id":"68e99f6fb5eabfcac703ead3","slug":"bihar-bjp-leaders-gather-in-delhi-nda-seat-sharing-announcement-possible-today-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Polls: चिराग माने अब मांझी को मनाने की कोशिश; दिल्ली में जुटे बिहार के नेता, सीट बंटवारे का आज एलान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Polls: चिराग माने अब मांझी को मनाने की कोशिश; दिल्ली में जुटे बिहार के नेता, सीट बंटवारे का आज एलान संभव
Sat, 11 Oct 2025 05:36 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/पटना
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 11 Oct 2025 05:36 AM IST
सार
लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान को मनाने के लिए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीते 24 घंटे में उनसे चार बार मुलाकात की। शुक्रवार को अंतिम मुलाकात के बाद उन्होंने चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दौर की माथापच्ची के बाद भाजपा ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की गुत्थी को करीब-करीब सुलझा लिया है। सीट बंटवारे के फार्मूले पर लोजपा (आर) को मनाने के बाद अब भाजपा हम के मुखिया जीतनराम मांझी को मनाने में जुटी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो शनिवार को सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है। इसी बीच, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के कई नेता राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की अंतिम रणनीति पर चर्चा में जारी है।
विज्ञापन
भाजपा की योजना रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुला कर उम्मीदवारों के नामों को भी अंतिम रूप देने की है। गौरतलब है कि लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान को मनाने के लिए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीते 24 घंटे में उनसे चार बार मुलाकात की। शुक्रवार को अंतिम मुलाकात के बाद उन्होंने चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। भाजपा सूत्रों के मुताबिक चिराग को 25 से 24 सीटें मिल सकती हैं। अब मांझी को मनाने का प्रयास हो रहा है। उन्हें आठ सीटें मिल सकती हैं। शुक्रवार को भाजपा के नेता जदयू समेत अन्य सहयोगियों से लगातार चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
आज दिल्ली में बिहार भाजपा नेताओं का जुटान
बिहार चुनाव 2025 से पहले भाजपा नेता दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचे। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडे, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आदि नेताओं का जुटान आज राजधानी में हो रहा है। यहां पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा हमारे सक्षम और अनुभवी नेतृत्व ने सीटों के बंटवारे पर पूरी तरह से काम कर लिया है। कोई समस्या नहीं है। सीट बंटवारे को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाराज होने की अटकलों पर उन्होंने कहा किचिराग ने कहा है कि वह संतुष्ट हैं और जब तक प्रधानमंत्री हैं, उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीट शेयरिंग का काम पूरा
वहीं, मंत्री मंगल पांडे ने भी यह सुनिश्चित किया कि NDA पूरी तरह एकजुट है और आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी सहयोगी दल साथ हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीट शेयरिंग का काम पूरा हो चुका है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इसे जल्द ही साझा किया जाएगा। एनडीए पूरी एकता के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी।
बता दें कि बिहार भाजपा नेताओं का दिल्ली में पहुंचना इस बात का संकेत है कि केंद्रीय नेतृत्व व्यक्तिगत रूप से सहयोगियों से बातचीत करके सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे रहा है। चुनाव से पहले यह कदम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।