फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala

Top News: स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम; आज से ट्रंप टैरिफ लागू, सुर्खियां

Thu, 07 Aug 2025 06:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसमूह को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। अतिरिक्त टैरिफ के बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर, भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत होगा। ट्रंप ने अपने प्रारंभिक टैरिफ लागू होने से 14 घंटे से भी कम समय पहले अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। 30 जुलाई को ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया था, जो 7 अगस्त यानी आज से प्रभावी होगा। वहीं, अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इसके अलावा, टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ट्रंप ने रूस से लगातार तेल खरीद को लेकर और अधिक टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

PM Modi: पीएम मोदी आज स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसमूह को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय- सदाबहार क्रांति, जैव-खुशी का मार्ग, सबके लिए भोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रोफेसर स्वामीनाथन के आजीवन समर्पण को दर्शाता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : अमर उजाला

आज से ट्रंप टैरिफ लागू; कपड़ा-समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात हो सकता है प्रभावित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। अतिरिक्त टैरिफ के बाद कुछ छूट प्राप्त वस्तुओं को छोड़कर, भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत होगा। ट्रंप ने अपने प्रारंभिक टैरिफ लागू होने से 14 घंटे से भी कम समय पहले अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। 30 जुलाई को ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया था, जो 7 अगस्त यानी आज से प्रभावी होगा। वहीं, अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से प्रभावी होगा। ट्रंप पिछले दिनों कई बार यह बात दोहारा चुके हैं कि भारत, रूस से तेल खरीदता है और ऐसा करके वह यूक्रेन युद्ध को भड़काने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मदद कर रहा है। एक दिन पहले भी उन्होंने 24 घंटे के भीतर भारत पर बहुत अधिक टैरिफ लगाने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर ट्रंप ने फिर दी चेतावनी
टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ट्रंप ने रूस से लगातार तेल खरीद को लेकर और अधिक टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले संघ और भाजपा प्रत्याशी के नाम पर कर रहे मंथन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष संग सहमति बनाने के लिए राजनाथ-शाह मोर्चे पर
भाजपा रक्षाबंधन के बाद अगले सप्ताह उपराष्ट्रपति पद के लिए चेहरे पर मंथन की शुरुआत करेगी। इस बीच इस पद के लिए सबसे बड़े दो सहयोगियों जदयू और टीडीपी के अलावा शिवसेना शिंदे का साथ मिलने से पार्टी निश्चिंत है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

ATS: शमा परवीन ने असीम मुनीर से की थी भारत में गजवा-ए-हिंद शुरू करने की अपील
बीते दिनों गुजरात एटीएस ने अल-कायदा के ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल का भंडाभोड़ करते हुए शमा परवीन समेत पांच आतंकियों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया था। गुजरात एटीएस ने बुधवार को बताया कि शमा ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से गजवा-ए-हिंद शुरू करने की अपील की थी। उसने कहा था कि अब समय आ गया है, जब पाकिस्तान को भारत में खिलाफत प्रोजेक्ट को लागू करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
ब्रह्मोस - फोटो : Adobe Stock

Op Sindoor: ब्रह्मोस की ताकत देख चौंक गए थे ट्रंप, परमाणु वारहेड लगाने का सता रहा था डर
ऑपरेशन सिंदूर के समय अमेरिका को खुफिया जानकारी मिली थी कि भारत ने पाकिस्तान के भीतर निशाने पर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलें दागी हैं। अमेरिका को चिंता थी कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ा, तो भारत इन मिसाइलों में परमाणु हथियार भी लगा सकता है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की एक रिपोर्ट में दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
उत्तरकाशी में राहत बचाव कार्य - फोटो : एजेंसी

Uttarkashi Flood: जिंदगी की उम्मीद...11 जवानों समेत 13 लोगों को किया रेस्क्यू
धराली गांव और हर्षिल स्थित सेना के कैंप में आए मलबे के दूसरे दिन बुधवार को तेजी से जिंदगियों की तलाश शुरू हो गई है। सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें हेलिकॉप्टर से खोज और बचाव कार्य में जुटी रहीं। इस दौरान दो शव मिले हैं, जिससे अब मृतकों की संख्या छह हो गई है। वहीं, हर्षिल में मलबे में फंसे 11 जवानों समेत 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार सेना के 10 जवान समेत 20 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं आशंका यह भी है कि यह संख्या और बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करते स्टीव विटकॉफ - फोटो : एएनआई

Russia-Ukraine: शांति वार्ता से पहले पुतिन से मिले विटकॉफ, अगले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की। ये मुलाकात उस समय हुई जब रूस को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता करने के लिए दी गई समय सीमा लगभग खत्म होने वाली है। अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगा सकता है, जिससे रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भी असर पड़ सकता है। इस बीच, खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन से अगले हफ्ते व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
पूर्वमंत्री और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक

MP News : भाजपा विधायक संजय पाठक की माइनिंग कंपनी से होगी 443 करोड़ की वसूली
प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने ही पार्टी के विधायक पर अवैध उत्खनन के मामले में 443 करोड़ रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेसी विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए ये जानकारी लिखित में दी। मामला कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी खदानों का है। आरोप है कि विधायक संजय पाठक की जबलपुर के सिहोरा में निर्मला मिनरल्स, आनंद माइनिंग और पेसिफिक एक्सपोर्ट के नाम से तीन खदानें है। इन सभी खदानों में जमकर अवैध उत्खनन हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 07 August 2025 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव

Ghana: घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्रियों समेत आठ की मौत
घाना में एक सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमाने बोआमाह और पर्यावरण, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद भी शामिल थे। इसमें तीन अन्य अधिकारी और तीन वायुसेना कर्मी भी शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed