फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   toolkit case Twitter Inc said it was worried about safety of its staff in India

टूलकिट मामला: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर ट्विटर ने कहा- कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

Thu, 27 May 2021 01:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 27 May 2021 01:44 PM IST
सार

सोमवार शाम दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम दक्षिणी दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंची थीं। इस पर ट्विटर इंक ने कहा कि वह भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।

विज्ञापन
toolkit case Twitter Inc said it was worried about safety of its staff in India
ट्विटर इंडिया के ऑफिस पर दिल्ली पुलिस - फोटो : Agency

विस्तार

ट्विटर ने भाजपा नेता के ट्वीट में 'मैनिपुलेटेड मीडिया' का टैग लगाने के जवाब में 'पुलिस द्वारा डराने-धमकाने की रणनीति के इस्तेमाल' पर चिंता जताते हुए कहा कि वह भारत में कर्मचारियों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए संभावित खतरे के बारे में चिंतित है। सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीमें 'टूलकिट' मामले की जांच के लिए दक्षिणी दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंची थीं। 

विज्ञापन


ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि, 'फिलहाल जो भी घटनाक्रम सामने आए हैं, उनके चलते हम भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।' इसके साथ ही हम जिन लोगों को सेवा प्रदान करते है इस से उनकी अभिव्यक्ति के अधिकार को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, 'भारत और दुनिया भर में नागरिक समाज के कई लोगों के साथ ही हम पुलिस द्वारा धमकाने की रणनीति के इस्तेमाल से चिंतित हैं।' ट्विटर ने कहा कि वह कानून के दायरे में रहकर पारदर्शिता के सिद्धांतों, हर आवाज को सशक्त बनाने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गोपनीयता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से साथ बातचीत जारी
आगे ट्विटर ने कहा कि वह 26 मई से लागू हुए नए आईटी नियमों का हवाला देते हुए भारत में लागू कानूनों का पालन करने और सरकार के साथ बातचीत जारी रखने का प्रयास करेगा। कंपनी ने प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों का पालन करने के लिए तीन महीने का समय मांगा है। 

कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे टूलकिट विवाद में पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त व तुगलक रोड थाने में भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की एक शिकायत दी गई थी। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। दरअसल भाजपा ने आरोप लगाया था कि कोविड महामारी के दौरान कांग्रेस की ओर से एक टूलकिट तैयार की गई। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा नेताओं व सरकार को बदनाम करने का था।





पुलिस ने छापेमारी की बात से किया इंकार 
दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह नियमित प्रक्रिया के तहत ट्वीटर को नोटिस देने के लिए उसके दफ्तर पर पहुंची थी। क्योंकि नोटिस लेने वाले ट्विटर के सही अधिकारी का पता लगाना था, इसलिए दो टीमों को भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के दफ्तर पर छापेमारी की बात से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed