{"_id":"5bd474d3bdec2269c0437009","slug":"took-care-of-life-daughters-with-their-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने दर्द की कसक से संवारी बेटियों की जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने दर्द की कसक से संवारी बेटियों की जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Asha Devi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा सहायिका के रूप में काम करने वाली आशा देवी ने अपने समय में जो तकलीफें भोगी थीं, उसकी कसक ने उन्हें अपनी बेटियों को उस त्रासदी से मुक्त रखने की जिद और हिम्मत, दोनों ही दी। अपना बाल विवाह न रुकवा पाने और उसका खामियाजा भुगतने का दर्द रह रह कर उभर आता है उनके मन में।
लेकिन खुद झेली तकलीफों ने आशा देवी को इतना मजबूत जरूर कर दिया है कि उन्होंने अपनी दो बड़ी बेटियों का बाल विवाह नहीं होने दिया और छोटी दो के लिए भी उनका इरादा साफ है। पढ़ाई पूरी कर वे आत्मनिर्भर हो जाएं, तभी उनका विवाह करने का अपना इरादा वह दो-टूक लहजे में कहती हैं। बदलते ग्रामीण भारत की मिसाल सी है आशा देवी के संकल्प की यह छोटी सी कहानी।
श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक के बिशुनापुर रामनगर गांव की आशा देवी इस बात को बखूबी जानती हैं कि कम पढ़ाई और 18 वर्ष से कम उम्र में लड़की की शादी कर देने से क्या क्या नुकसान बेटी को झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए, बेटी भी आत्मनिर्भर हो, अपनी तरफ से इसकी कोशिश वे पूरी शिद्दत से कर रही हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, यूनिसेफ, फ्रेंड और जे.एम.सी. के साझा अभियान स्मार्ट बेटियां के तहत श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की 150 किशोरियों-लड़कियों को अपने मोबाइल फोन से बाल विवाह के खिलाफ काम करने वालों की ऐसी ही सच्ची और प्रेरक कहानियां बनाने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इन स्मार्ट बेटियों की भेजी कहानियों को ही हम यहां आपके सामने पेश कर रहे हैं।