फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tonight Passenger Reservation System will be closed for two hours

आज रात दो घंटे बंद रहेगा पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम

Sun, 09 Apr 2017 03:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
tonight Passenger Reservation System will be closed for two hours
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को बंद करने का निर्णय लिया है। 9 मार्च की देर रात 11.45 बजे से 1:50 बजे तक पीआरएस पूछताछ सुविधा को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा प्रभावित होगी।

विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब 2 घंटा 5 मिनट तक रेलवे से संबंधित कार्यों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर-139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर द्वारा चालू आरक्षण बुकिंग का कामकाज भी बंद रहेगा।  इस दौरान न तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किए जा सकेंगे। लिहाजा अगर आप रविवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अपनी ट्रेन की जानकारी रात पौने बारह बजे के पहले कर लें।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित न तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और न ही रिटायरिंग रूम की। अपग्रेडेशन काम के लिए रेलवे की कंप्यूटरीकृत सेवा बंद की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed