फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tomatoes cross Rs 100, potatoes, onions, garlic, coriander also spoil the budget of common man

त्योहारों में झटका: टमाटर 100 के पार, आलू, प्याज, लहसुन, धनिया व खीरे ने भी बिगाड़ा आम आदमी का बजट

Tue, 08 Oct 2024 03:30 AM IST
राहुल कुमार अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 03:30 AM IST
सार

Vegetable Price: टमाटर के दाम उत्तर प्रदेश के नोएडा, लखनऊ व प्रयागराज सहित अन्य बाजारों में 100 से 120 रुपये किलो पहुंच गए हैं। मुंबई में भी यह 120 रुपये के आसपास बिक रहा है।

विज्ञापन
Tomatoes cross Rs 100, potatoes, onions, garlic, coriander also spoil the budget of common man
पुरानी सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीदारी करता ग्राहक। 

विस्तार

त्योहार शुरू होते ही सब्जियों और फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सबसे चौंकाने वाला भाव टमाटर का है। यह अब 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गया है। कुछ बाजारों में यह 120 रुपये तक बिक रहा है। पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दाम भी अचानक बढ़ने लगे हैं। 

विज्ञापन


टमाटर के दाम उत्तर प्रदेश के नोएडा, लखनऊ व प्रयागराज सहित अन्य बाजारों में 100 से 120 रुपये किलो पहुंच गए हैं। मुंबई में भी यह 120 रुपये के आसपास बिक रहा है। दूसरी ओर, आलू जहां 40 रुपये किलो है, प्याज के दाम 60-70 रुपये किलो हो गए हैं। तुरई 70 रुपये और धनिया 200 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन


खुदरा व्यापारियों के अनुसार, मुख्य रूप से टमाटर, आलू और प्याज काफी महंगे हैं। हालांकि, अन्य सब्जियों में लौकी 50 रुपये किलो तो गोभी 80 रुपये किलो है। गाजर 40 रुपये, खीरा 40 रुपये और परवल 60 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन 350 रुपये किलो और अदरक 200 रुपये किलो है। हालांकि, दालों के दाम लंबे समय से स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा बजट
बेमौसम बारिश और वायरस के हमले से नासिक के आसपास के प्रमुख कृषि क्षेत्रों में टमाटर की फसल नुकसान हुई है। इससे आपूर्ति घट गई है। इस वजह से एक हफ्ते में ही कीमत ज्यादा बढ़ गई है। नासिक के किसानों के मुताबिक, टमाटर का 20 किलोग्राम का कैरेट अब कृषि बाजारों में 1,500 रुपये से 1,600 रुपये हो गया है। इससे खुदरा कीमतें 100 रुपये से 120 रुपये प्रति किलो तक हो गई हैं।

भारत आटा व दाल की भी बढ़ सकती हैं कीमतें
अभी तक सस्ते दर पर मिल रहे भारत ब्रांड आटा, दाल और चावल भी त्योहारी सीजन में महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही इनकी बिक्री शुरू होगी। 10 किलो आटे के दाम अब 300 रुपये होंगे, जो पहले 275 रुपये था। 10 किलो चावल का भाव 320 रुपये हो जाएगा जो पहले 295 रुपये था। एक किलो चना दाल की कीमत 60 से बढ़कर 70 रुपये हो जाएगी।


मूंग दाल 107 रुपये किलो
सरकार भारत ब्रांड दाल (मूंग) 107 रुपये किलो बेच सकती है। मसूर को सस्ता बेचने की तैयारी है। इसे 89 रुपये किलो के भाव पर बेचा जा सकता है।

कीमतों में तेजी से कुछ किसानों को फायदा तो नुकसान भी
कीमतों में तेजी से जहां कुछ किसानों को लाभ हुआ है, वहीं अन्य को भारी बारिश से नुकसान हुआ है। उम्मीद है कि नई फसल आने के बाद कीमतें स्थिर हो जाएंगी। किसानों ने कहा, जिन इलाकों में कम बारिश हुई है या जहां फसलों को कम नुकसान हुआ है, वहां अच्छा भाव मिल रहा है। पर ज्यादातर किसानों की फसलें खराब होने से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed