{"_id":"5842a02a4f1c1b0e1ede8d70","slug":"toll-plazas-get-long-queues-back-with-end-of-demonetisation-freebies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: अब टोल नहीं फ्री, फिर लग गईं लंबी कतारें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: अब टोल नहीं फ्री, फिर लग गईं लंबी कतारें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः टोल प्लाजा
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को जिन दूसरी जगहों पर लंबी लाइनें देखी गईं वो टोल प्लाजा थे। नोटबंदी के निर्णय से जहां पूरा देश एटीएम, बैंक और पोस्ट ऑफिसों के बाहर लाइन लगाए खड़े हैं। इसके बाद हाइवे, एक्सप्रेसवे और दूसरे अन्य संपर्क मार्गों पर ट्रैफिक तेज और आसान हो गया।
पूरे देश के टोल प्लाजा पर कोई लंबी लाइन नहीं थी, टोल वसूलने वालों के लिए प्रदूषण की कोई चिंता नहीं थी। ईंधन की बचत हुई और बूथ-बैरियर पर कोई शोर गुल नहीं। नोटबंदी के बाद सरकार ने निर्णय किया कि टोल प्लाजा पर कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
हालांकि शुक्रवार की रात टोल न वसूलने की आखिरी रात थी और इसके बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। देश को एक बार फिर से टोल वसूली की हकीकत का पता चल गया।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे नंबर 8 पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। ऐसी ही खबरें मुंबई से आ रही हैं, जहां टोल वसूली को लेकर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक और दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईओवर या मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अब बिना टोल टैक्स दिए निकलना संभव नहीं है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्री देश में कैशलेस व्यवस्था की वकालत कर रहे हैं, लेकिन टोल प्लाजा पर इसे लागू किया जाना बाकी है।