फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Told armed forces to shoot at anyone carrying an AK-47 machine gun: Manohar Parrikar

किसी के पास एके-47 दिखे, तो गोली मार दें: मनोहर पर्रिकर

Sun, 20 Nov 2016 02:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Told armed forces to shoot at anyone carrying an AK-47 machine gun: Manohar Parrikar
फाइल फोटो
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कहा कि सशस्त्र बलों को ऐसा आदेश दिया गया है कि यदि कोई एके-47 ले जाता दिखे, तो उसे गोली मार दें। 
विज्ञापन


गोवा के मडगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने कहा, ‘मैंने सशस्त्र बल के कर्मियों को निर्देश दिया है कि अगर उन्हें किसी के पास एके-47 मशीन गन मिलती है, तो वे उसे सीधे गोली मार दें। क्योंकि इसको रखने वाले का इरादा कतई नेक नहीं हो सकता है।’ 

उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार के साहसिक फैसले की वजह से ही सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।’ उन्होंने कहा कि 1986 में बोफोर्स घोटाले के बाद कांग्रेस सरकार ने किसी भी तरह की नई मशीनरी खरीदने की हिम्मत नहीं की। अब 30 साल बाद राजग सरकार ने होवित्जर और सेल्फ-प्रोपेल्ड तोपों को खरीदने की मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ‘मेड इन इंडिया’ अभियान के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड को ठेका दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नोटबंदी जैसे फैसले लेकर जनता को लूटने वालों के खिलाफ एक स्ट्राइक की है। ये सभी कदम मनोबल को बढ़ाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed