फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Togadiya said if temple construction does not start soon, he will fight in election against BJP

तोगड़िया ने दी धमकी, राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Wed, 03 Oct 2018 11:02 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Togadiya said if temple construction does not start soon, he will fight in election against BJP

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी भी राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं किया गया 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेंगे। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने हिन्दुओं को अपना ऐसा वोट बैंक मान लिया है जो उनके कुछ भी करने के बावजूद उनके ही पास बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि हिन्दुओं के पास विकल्प नहीं हैं, इसलिए वे और कहीं नहीं जा सकते।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने 2014 में किया गया अपना वायदा (राम मंदिर निर्माण) नहीं निभाया तो वे हिन्दुओं को एक अन्य विकल्प देने की नींव रख सकते हैं। तोगड़िया ने कहा कि 21 अक्टूबर को उनके नेतृत्व में लाखों कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। जब उनका कारवां अयोध्या पहुंचेगा तब इस संदर्भ में अंतिम रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए वे शीघ्र ही एक राजनीतिक दल की नींव रख सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक तोगड़िया ने 2019 में अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का अंतिम फैसला कर लिया है। इसकी औपचारिक घोषणा होनी ही शेष है। कुछ सीटों की पहचान भी कर ली गई है जहां उन्हें जीत मिल सकती है। खासकर गुजरात की कुछ सीटों पर दमदार उम्मीदवार उतारकर तोगड़िया संकट खड़ा कर सकते हैं। अगर प्रवीण तोगड़िया चुनाव लड़ने के फैसले पर अडिग रहते हैं, तो उनके प्रभाव वाले कुछ क्षेत्रों में भाजपा का वोट बैंक बंट सकता है और उसे नुकसान हो सकता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed