{"_id":"5bb4fd3e867a5570ee098dc9","slug":"togadiya-said-if-temple-construction-does-not-start-soon-he-will-fight-in-election-against-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया ने दी धमकी, राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तोगड़िया ने दी धमकी, राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी भी राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं किया गया 2019 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेंगे। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने हिन्दुओं को अपना ऐसा वोट बैंक मान लिया है जो उनके कुछ भी करने के बावजूद उनके ही पास बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि हिन्दुओं के पास विकल्प नहीं हैं, इसलिए वे और कहीं नहीं जा सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने 2014 में किया गया अपना वायदा (राम मंदिर निर्माण) नहीं निभाया तो वे हिन्दुओं को एक अन्य विकल्प देने की नींव रख सकते हैं। तोगड़िया ने कहा कि 21 अक्टूबर को उनके नेतृत्व में लाखों कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। जब उनका कारवां अयोध्या पहुंचेगा तब इस संदर्भ में अंतिम रणनीति तय की जाएगी। इसके लिए वे शीघ्र ही एक राजनीतिक दल की नींव रख सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक तोगड़िया ने 2019 में अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का अंतिम फैसला कर लिया है। इसकी औपचारिक घोषणा होनी ही शेष है। कुछ सीटों की पहचान भी कर ली गई है जहां उन्हें जीत मिल सकती है। खासकर गुजरात की कुछ सीटों पर दमदार उम्मीदवार उतारकर तोगड़िया संकट खड़ा कर सकते हैं। अगर प्रवीण तोगड़िया चुनाव लड़ने के फैसले पर अडिग रहते हैं, तो उनके प्रभाव वाले कुछ क्षेत्रों में भाजपा का वोट बैंक बंट सकता है और उसे नुकसान हो सकता हैं।
विज्ञापन