फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Togadia will make the official announcement of new party on Saturday, Ram temple will be priority

प्रवीण तोगड़िया शनिवार को करेंगे नई राजनीतिक पार्टी का एलान, राम मंदिर निर्माण होगी प्राथमिकता

Wed, 06 Feb 2019 07:38 PM IST
अनिल पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 06 Feb 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Togadia will make the official announcement of new party on Saturday, Ram temple will be priority
Pravin togadia
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पिछले दिनों ही नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की घोषणा कर दी थी। अब शनिवार को राजनीतिक बिगुल फुंकते हुए तोगड़िया दिल्ली में अपनी नई पार्टी का एलान करेंगे। तोगड़िया का कहना है कि अब तक के सभी राजनीतिक दलों ने हिंदुओं को उनके मूल अधिकारों से वंचित रखा है। लेकिन उनकी पार्टी हिंदुओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए काम करेगी। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए प्रवीण तोगड़िया के सहयोगी और दिल्ली प्रांत संगठन मंत्री कर्मवीर हिंदू ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में नयी पार्टी के नाम, झंडे और राजनीतिक मिशन की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रवीण तोगड़िया को चाहने वाले और विहिप के समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कर्मवीर के बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी लोकसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि प्रवीण तोगड़िया ने पूर्व में भाजपा पर राम मंदिर मुद्दे से पीछे हटने का आरोप लगाया था। और अब इस नए राजनीतिक दाव के माध्यम से वो आयोध्या में राममंदिर निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूरा करना चाहते हैं। हालांकि युवाओं को नौकरी, किसानों को उनकी उपज का सही दाम और व्यापारियों को सम्मान जैसे मुद्दे भी उनके एजेंडे में शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed