{"_id":"5a81c2b44f1c1b93268b9af4","slug":"togadia-s-criticism-of-the-government-on-the-attack-on-the-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पर हो रहे हमले को लेकर तोगड़िया ने की सरकार की कड़ी आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना पर हो रहे हमले को लेकर तोगड़िया ने की सरकार की कड़ी आलोचना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Feb 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कश्मीर में सेना पर हो रहे लगातार हमले को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पठानकोट, उड़ी और गुरदासपुर जैसे सैन्य ठिकानों पर एक के बाद एक आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देकर हम क्या संदेश दे रहे हैं।
तोगड़िया ने कहा सेना देश का गौरव है और सेना पर पथराव करने वाले इस गौरव को चोट पहुंचा रहे हैं। पत्थरबाजों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, लेकिन हमारी सरकार तो 9700 पत्थरबाजों को जेल से रिहा कर रही है। इससे संदेश चल रहा है कि हम देशद्रोहियों का बचाव कर रहे हैं। हमें कहा गया था कि नोटबंदी के बाद सेना पर पत्थरबाजी बंद हो जाएगी लेकिन पत्थरबाजी तो वहां रोज हो रही है।
उन्होंने कहा कि जो आतंकवादी सीमा पार कर कश्मीर में हमले करने आते हैं उन्हें शरण देने वाले स्थानीय लोगों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वहीं सरकार को साहस दिखाते हुए जिहादी आतंकवाद को कुचलना चाहिए और कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर में वापस बसाना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि सरकार को सेना को आदेश देना चाहिए कि तिरंगा लेकर लाहौर पर कब्जा करें, लेकिन हो यह रहा है कि हमारे जवानों की लाश तिरंगे में लिपटकर आ रही हैं। समय आ गया है कि हमें पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, हमें पांच टुकड़े कर देना चाहिए।