फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Man attacks woman with knife attempts suicide fire broke out Koramangala cafe in Bengaluru

Updates: तिरुवनंतपुरम में महिला पर हमला करने के बाद शख्स ने की आत्महत्या की कोशिश; बेंगलुरु के कैफे में लगी आग

Wed, 18 Oct 2023 07:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 18 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला किया गया। वहीं बेंगलुरु के एक कैफे में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

विज्ञापन
Todays News Updates Man attacks woman with knife attempts suicide fire broke out Koramangala cafe in Bengaluru
demo pic

विस्तार

तिरुवनंतपुरम में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने बुधवार को महिला के घर में घुसकर चाकू से हमला किया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। नेमोम पुलिस ने मुताबिक, हमले के बाद वह व्यक्ति वहां से भाग गया और फिर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि वे दोनों कथित तौर पर कुछ समय से रिश्ते में थे। हालांकि घायल महिला को सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला कुछ समय से व्यक्ति से दूरी बनाई हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच में विवाद बढ़ गया। इसी के कारण आरोपी व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बेंगलुरु के कैफे में लगी आग, जांच जारी
बेंगलुरु के एक कैफे में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौजू पर मौजूद है। एडीजीपी फायर एंड सर्विसेज पी हरिशेखरन ने बताया कि 4-5 से अधिक सिलेंडर फट गए, जिससे आग लग गई। अफरा तफरी के बीच एक व्यक्ति गंभीर  रुप से घायल हो गया। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। विशेषज्ञ की मदद से हम जांच करेंगे और आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर 1.5 करोड रुपये जीतने के बाद पुलिस कर्मी निलंबित
ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर 1.5 करोड रुपये जीतने वाले पुणे पुलिसकर्मी को कदाचार के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी द्वारा दी गई। मामले पर पुलिस अधिकारी ने कहा, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस से जुड़े सोमनाथ जेंडे ने ऑनलाइन गेमिंग में भाग लेकर और फिर मीडिया से बात करके आचार संहिता का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, पिंपरी चिंचवड़ पुलिस प्रमुख ने पुलिस उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी को जांच करने और एक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। इन दो मामलों में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्क्वाड्रन कैडेट कैप्टन प्रथम महाले का निधन
महाराष्ट्र के स्क्वाड्रन कैडेट कैप्टन प्रथम महाले के निधन पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला ने शोक व्यक्त किया है। 16 अक्तूबर को इंटर स्क्वाड्रन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के दौरान सिर पर चोट लग गई थी। जिसके बाद सिर में आंतरिक रक्तस्राव के लिए पुणे के कमांड अस्पताल में सर्जरी की गई, लेकिन कैडेट को बचाया नहीं जा सका।रक्षा पीआरओ पुणे ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि बहादुर कैडेट के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्रदान किया गया, जहां वाइस एडमिरल अजय कोचर, एवीएसएम, एनएम, कमांडेंट, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed