फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates maharashtra CM calls all party meeting amid intensified Maratha quota agitation

Maharashtra: CM एकनाथ शिंदे ने कल बुलाई सर्वदलीय बैठक, मराठा आरक्षण आंदोलन के उग्र होने के बाद लिया फैसला

Tue, 31 Oct 2023 08:45 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 08:45 PM IST
सार

मराठा आरक्षण की मांग तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Todays News Updates maharashtra CM calls all party meeting amid intensified Maratha quota agitation
एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे आरक्षण की मांग पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन को लेकर तमाम दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हिंसक घटनाएं हुई। इसी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, सीएम शिंदे स्थिति से निपटने की अपनी योजनाओं को तमाम दलों से साझा करेंगे। साथ ही इसको लेकर समर्थन मांगेंगे। बता दें आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन का मंगलवार को 7वां दिन है। वहीं पिछले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हिंसक घटनाएं देखी गई हैं। मराठवाड़ा के 5 जिलों में सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह से निलंबित कर दी गई हैं, जबकि बीड के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद कर दिया गया है, जहां प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक नेताओं के घरों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम शिेंदे ने लोगों से हिंसा न करने की अपील की थी। साथ ही तमाम दलों से ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से बचने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed