फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Bengaluru Police bust Rs 854 crore cyber investment fraud Four booked in thane know all

Updates: बंगलूरू में 854 करोड़ के साइबर निवेश फ्रॉड का भंडाफोड़; ठाणे में लाखों की ठगी के आरोप में चार पर केस

Sat, 30 Sep 2023 06:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Sep 2023 06:13 PM IST
सार

आरोपियों ने एक निवेश योजना के बहाने देशभर में हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू वाली ठगी के मामले में कुल राशि में से पांच करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Todays News Updates Bengaluru Police bust Rs 854 crore cyber investment fraud Four booked in thane know all
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजकल लोगों को ठगी का शिकार बनाना आम बात हो गई है। साइबर सुरक्षा अधिकारियों की सख्ती के बाद भी आए दिन लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही दो अलग-अलग जगहों से मामले सामने आए हैं। पहला बंगलूरू का, जहां पुलिस ने 854 करोड़ के साइबर निवेश फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र के ठाणे में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन

बंंगलूरू में छह लोगों को किया गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि बंगलूरू पुलिस ने 854 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी घोटाले का पर्दाफाश कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक निवेश योजना के बहाने देशभर में हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि ठगी की कुल राशि में से पांच करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को लालच देता था। पहले लोगों से एक हजार से 10 हजार रुपये तक की छोटी राशि निवेश करने के लिए कहता था। इसके बदले उन्हें प्रतिदिन एक हजार से पांच हजार रुपये कमाने का लालच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने लालच में आकर लाखों रुपये निवेश कर दिए। इनमें से हजारों पीड़ितों ने एक लाख से लेकर 10 लाख रुपये या उससे अधिक का निवेश किया। पीड़ित राशि का भुगतान ऑनलाइन करते थे, जो अलग-अलग बैंक खातों में चले जाते थे। हालांकि, निवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद, जब पीड़ितों ने राशि निकालने की कोशिश की, तो उन्हें रुपये वापस नहीं मिले। 

अधिकारी ने कहा कि रुपये जमा होने के बाद आरोपियों ने इसे अन्य खातों में भेज दिया। उन्होंने कहा कि कुल 854 करोड़ रुपये की राशि क्रिप्टो (बिनेंस), पेमेंट गेटवे, गेमिंग ऐप आदि के माध्यम से आरोपियों ने लोगों से ठगी थी।

महाराष्ट्र के ठाणे से दूसरा मामला 
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय शख्स ने नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच, आरोपियों ने अधिक रिटर्न का लालच देकर अपनी ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कराया। पीड़ित ने 57 लाख रुपये का निवेश किया। हालांकि, उनके लगातार फॉलोअप के बाद उन्हें नौ लाख रुपये वापस कर दिए गए। पर शेष बचे 48 लाख रुपये का वापस नहीं दिए। 

पीड़ित शख्स ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। अधिकारी ने  बताया कि आरोपियों की पहचान जसमीत सिंह, शरमीन अंसारी, संदीप गायकवाड़ और विवेक कदम के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ओडिशा में अवैध गुटखा बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़
ओडिशा पुलिस ने गंजम जिले के गोलनथारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुलसी बिहार-रालाब रोड पर एक अवैध गुटखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोलनथारा पुलिस ने शुक्रवार को एक घर पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से गुटखा बनाया गया था। स्टॉक किए गए गुटखा के अलावा, उन्होंने भारी मात्रा में कच्चा माल भी जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान निरंजन प्रधान, राम चंद्र दास और के श्रीरामुलु रेड्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बंगलुरू: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार दोपहर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे पनवेल-वसई मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।  

रायगढ़ में पटरी से उतरी ट्रेन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार दोपहर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे पनवेल-वसई मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।  

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क कार्यालय (सीपीआरओ) शिवराज मानसपुरे ने कहा कि पनवेल (रायगढ़ जिले में) से वसई (पालघर जिले में) की ओर जा रही मालगाड़ी के ब्रेक वैन सहित चार वैगन पनवेल-कालंबोली खंड पर लगभग दोपहर 3.05 बजे पटरी से उतर गए। 

मानसपुरे ने कहा कि कल्याण और कुर्ला स्टेशनों से एआरटी (दुर्घटना राहत ट्रेन) को दुर्घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। साथ ही जीर्णोद्धार का काम भी जल्द शुरू हो गया है।

घटना के बाद, कोंकण-मुंबई मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कम से कम पांच यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया। हालांकि, पनवेल-सीएसएमटी खंड के बीच नवी मुंबई उपनगरीय सेवाएं अप्रभावित रहीं, क्योंकि यह घटना पनवेल-कालंबोली रेलवे लाइन पर हुई, जो आगे मुंबई और वसई की ओर जाती है। 

वडोदरा में ईद के जुलूस के दौरान अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले 20 गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वडोदरा ग्रामीण के एसपी रोहन आनंद ने बताया कि शुक्रवार रात को पदरा में एक मंदिर के पास से गुजर रहे जुलूस में शामिल लोगों ने अश्लील इशारे किए और फब्तियां कसीं। इसके बाद हिंदू समुदाय के लोग भड़क गए और पदरा पुलिस थाने के बाहर जमा होकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे।

एसपी ने कहा वहां एकत्र लोगों को समझा कर वापस भेज दिया गया और अजय परमार की शिकायत पर 13 नामजद और जुलूस में शामिल शेष अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), धारा 153ए (दो समुदायों में वैमनस्य फैलाने), 294बी (अश्लील हरकत और गाने), 298 (फब्तियां कसने) और धार्मिक भावना आहत करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

 असम में हाथियों के झुंड के हमले में रेंजर की मौत, तीन अन्य घायल
असम के जोरहाट जिले में जंगली हाथियों के एक झुंड के हमले में एक रेंजर की मौत हो गई, जबकि विभाग के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार को उस समय की है, जब मरियानी वन क्षेत्र के रेंजर के नेतृत्व में वनकर्मी जंगली हाथियों के एक झुंड को वापस गिबोन वन्यजीव अभयारण्य में भेजने का अभियान चला रहे थे। इन हाथियों ने तिताबर सब डिवीजन के विजयनगर में तांडव मचा रखा था। रेंजर अतुल कलिता (51) ने हवा में गोली चलाकर झुंड को भगाने की कोशिश करनी चाही, लेकिन उनकी सर्विस राइफल से गोली नहीं चली। तभी झुंड से तीन हाथी उनकी तरफ बढ़े और कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। तीन अन्य वनकर्मियों ने अतुल को बचाने की कोशिश की लेकिन हाथियों ने उनपर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

गांधीनगर में पंचायत प्रशिक्षण संस्थान का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखा जाएगा
गांधीनगर में गुजरात राज्य पंचायत परिषद के तहत एक प्रशिक्षण संस्थान का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। गुजरात राज्य पंचायत परिषद के सचिव भरत गाजीपारा ने बताया कि पंचायत तालीम केंद्र (पंचायत प्रशिक्षण केंद्र) का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान’ रखा जाएगा। परिषद की कार्यकारी समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े नए नाम को मंजूरी दे दी है।

राज्य पंचायत, ग्रामीण आवास और ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव मोना कंधार ने कहा, भवन के नवीनीकरण और विस्तार के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है जिसका उपयोग निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ पंचायत विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा।

कर्नाटक में साहित्यकार, बुद्धिजीवियों को धमकी भरे पत्र लिखने का आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के जवानों ने साहित्यकरों और बुद्धिजीवियों को कथित रूप से धमकी भरे पत्र लिखने के आरोप में दावणगेरे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी से अधिक जानकारी निकलवाने के लिए सीसीबी को 10 दिनों की पुलिस हिरासत मिली है। जानकारी के मुताबिक, राज्य के 15 से ज्यादा लेखकों व बुद्धिजीवियों ने कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मुलाकात कर जिक्र किया था कि उन्हें पिछले एक साल से धमकी भरे पत्र प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रों में ये लिखा है कि उनका अंजाम भी एमएम कलबुर्गी और गौरी लंकेश जैसा होगा। गृहमंत्री ने पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन और बंगलूरू पुलिस आयुक्त बी दयानंद को लेखकों व बुद्धिजीवियों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया था।



लेफ्टिनेंट श्रीनिवासन ने बीआरओ के नये डीजी का कार्यभार संभाला
 लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के नये महानिदेशक का शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद वह बीआरओ के 28वें महानिदेशक बने हैं। इससे पहले वह पुणे में कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग में कमांडेंट थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed