फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Andhra Pradesh Accident News: Four Killed 15 Injured In Truck-Bus Collision in Nellore

Updates: आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में छह की मौत; पुणे में शख्स ने सुसाइड करने से पहले मालिक को मारी गोली

Sun, 11 Feb 2024 12:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अमरावती Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 11 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Todays News Updates  Andhra Pradesh Accident News: Four Killed 15 Injured In Truck-Bus Collision in Nellore
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

नेल्लूर जिले के मुसुनुरु टोल प्लाजा पर शुक्रवार आधी रात के बाद दो ट्रक और एक निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। हादसा शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ। लोहे से लदे एक ट्रक ने दो गोवंश लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे अन्य ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


कावली उप-संभगीय पुलिस अधिकारी वेंकट रमन ने कहा कि लोहे से लदे ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही निजी बस को भी टक्कर मार दी। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य ने नेल्लूर के सरकारी में दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

चित्रकार ए. रामचंद्रन का 89 वर्ष की आयु में निधन
मशहूर चित्रकार ए. रामचंद्रन का 89 वर्ष की आयु में शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके बेटे राहुल ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया। केरल के अतिंगल में 1935 में जन्मे रामचंद्रन अपने शानदार चित्रकारी के लिए जाने जाते थे। उन्हें 2002 में ललित कला अकादमी का फेलो चुना गया और 2005 में राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया।

गोवा के स्पीकर ने पूर्व मंत्री के खिलाफ जारी समन वापस लिया

गोवा के स्पीकर रमेश तवाडकर ने शनिवार को राज्य के पूर्व मंत्री प्रकाश वेलिप को उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए जारी किया गया समन वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलक्षा लिया गया है। 

तवाडकर ने शुक्रवार को सदन में बताया था कि वेलिप ने स्पीकर का अपमान किया है, जिसके बाद उन्हें समन जारी किया गया। वेलिप को शनिवार को साढ़े तीन बजे स्पीकर से मिलने के लिए कहा गया था। हालांकि, बजट सत्र के आखिरी दिन तवाडकर ने बताया कि मामला को सुलक्षा लिया गया है। 

वलसाड में एक स्कूल बस में लगी आग

गुजरात में वलसाड के धर्मपुर में विलसन हिल्स के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस में करीब 30 बच्चे और तीन शिक्षक मौजूद थे, जो पिकनिक के लिए सिलवासा की तरफ जा रहे थे। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है।

त्रिपुरा के सरकारी अस्पताल में एक व्यक्ति ने की आर्थोपेडिक सर्जनों की मदद

त्रिपुरा में एक आर्थोपेडिक प्रत्यारोपण सामग्री आपूर्तिकर्ता द्वारा एक सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सर्जनों की सहायता के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर जांच के आदेश दिए हैं। 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति सर्जन का एप्रॉन पहनकर दो आर्थोपेडिक सर्जनों की मदद कर रहा था। यह घटना इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की है, जो त्रिपुरा का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। फुटेज को देखने के बाद चाच सदस्यी कमेटी को जांच का आदेश दिया गया है। घटना सच होने पर इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 

मशहूर कलाकार ए. रामचंद्र का निधन

मशहूर कलाकार ए. रामचंद्र का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके बेटे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'रामचंद्र लंबे समय से बीमार थे और आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।' 89 वर्षीय रामचंद्र अंतिम संस्कार लोढ़ी रोड श्मशान घाट में किया गया। साल 1935 में केरल के अट्टिंगल में जन्मे रामचंद्रन अपने स्मारकीय कैनवस, रंगीन तेल और जल रंग चित्रों के लिए जाने जाते थे।

त्रिपुरा में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत
 त्रिपुरा के खोवाई जिले में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौत हो गई। घटना तब हुई जब लगभग 30 हाथियों का एक झुंड मुगियाकामी-तेलियामुरा हाथी गलियारे पर विचरण कर रहा था।

खोवाई प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अक्षय बी भोरदे ने बताया कि अंबासा से आ रही अगरतला जाने वाली ट्रेन ने शनिवार सुबह हाथी को टक्कर मार दी और उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए डीएम कॉलोनी इलाके तक ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया गया।

ओडिशा में ईंट भट्टे पर एक परिवार की दम घुटने से मौत  
ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक ईंट भट्ठे पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात कांटाबानिया थाना क्षेत्र के कमालंगा गांव के पास हुई जब पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ का एक प्रवासी परिवार भट्ठे के पास सो रहा था। मृतकों की पहचान दंपति मेघना भोई (50) और निरान भोई (45) और उनके बेटे जीतू भोई (7) के रूप में की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका दूसरा बेटा भी घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका तालचेर थर्मल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

आसियान महासचिव डॉ. काओ किम होर्न 11-15 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

 केरल सरकार ने मृतक के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
 केरल सरकार ने मनन्थावडी में हाथी द्वारा कुचलकर मारे गए व्यक्ति के परिजनों के लिए दस लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। इतना ही नहीं, वन मंत्री ए के ससींद्रन ने घोषणा की कि सरकार मृत व्यक्ति के दो बच्चों की शिक्षा का ख्याल रखेगी।

दरअसल, आज सुबह करीब 7.30 बजे हुए एक जंगली हाथी भटककर मनन्थावडी में पहुंच गया था। जहां उसने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय उग्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालांकि, सरकार द्वारा विभिन्न राहत की घोषणा के बाद आंदोलनकारियों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया।

पहले आभूषण दुकान के मालिक को गोली मारकर किया घायल, फिर ली आत्महत्या
महाराष्ट्र के पुणे शहर में शनिवार शाम को 52 वर्षीय व्यक्ति ने एक आभूषण दुकान के मालिक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने एक ऑटोरिक्शा में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, औंध इलाके में एक होटल के बाहर हुई इस घटना के पीछे आर्थिक विवाद का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल धमाले और घायल की पहचान आकाश जाधव (39) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, धमाले पिछले कई वर्षों से जाधव की आभूषण दुकान पर काम कर रहा था। शनिवार शाम को धमाले ने जाधव को कॉफी के लिए बुलाया और उन्हें पास के एक होटल में ले गया। जब वे होटल के पास पहुंचे तो धमाले ने जाधव को करीब से गोली मार दी और मौके से भाग गया। जाधव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।

हैदराबाद में आईआईटी कोचिंग संस्थान में छात्र ने की आत्महत्या
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को एक निजी आवासीय आईआईटी कोचिंग संस्थान में 17 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि इंटरमीडिएट का छात्र संस्थान में लंबे समय तक आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग कर रहा था। शनिवार को अन्य छात्रों ने उसे छात्रावास के कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था। वह हाल ही में आईआईटी जेईई परीक्षा में शामिल हुआ था। इसके बाद उसने आंसर-की से मिलान किया और उसे लगा कि उसे अच्छे अंक नहीं मिलेंगे। इस कारण छात्र परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed