फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update IPS officer Kuldeep Dwivedi appointed DIG in CBI Know all about events and all

Updates: आईएएस कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के डीआईजी; राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को लेकर टीएमसी ने उठाए सवाल

Tue, 19 Sep 2023 04:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Sep 2023 04:49 PM IST
सार

कार्मिक मंत्रालय ने द्विवेदी को 17 जनवरी 2026 तक पांच वर्षों के लिए आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक पद से हटाकर सीबीआई में उपमहानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Todays News Update IPS officer Kuldeep Dwivedi appointed DIG in CBI Know all about events and all
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्र जांच ब्यूरो में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय ने द्विवेदी को आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक पद से हटाकर 17 जनवरी 2026 तक पांच वर्षों के लिए सीबीआई में उपमहानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


मुकेश सिंह आईटीबीपी के महानिरीक्षक
मुकेश सिंह को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन


द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया: टीएमसी
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल किया कि पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया। संसद की समृद्ध विरासत के उपलक्ष्य में केंद्रीय कक्ष में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्रीय कक्ष में आज आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति नहीं थीं। क्या उन्हें आमंत्रित किया गया था? उनकी अनदेखी क्यों की गई? इससे पहले विपक्षी दलों ने मई में नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई थी। विपक्ष के कम से कम 21 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed