फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update hoax call was made to Mumbai International Airport bomb in a blue bag Know all

अपडेट्स: मुंबई हवाई अड्डे पर आई बम की अफवाह वाली कॉल; गुजरात में निजी बस चट्टान से टकराई, 46 तीर्थयात्री घायल

Sun, 24 Sep 2023 03:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 24 Sep 2023 03:19 PM IST
विज्ञापन
Todays News Update hoax call was made to Mumbai International Airport bomb in a blue bag Know all
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक फर्जी कॉल की गई। इसमें कहा गया कि हवाई अड्डे पर एक नीले बैग में बम है। मुंबई पुलिस अधिकारी और बम स्क्वाड टीम हवाई अड्डे पर पहुंची और जांच की गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इस बीच गुजरात के बनासकांठा जिले में रविवार को मंदिर शहर अंबाजी के पास एक निजी लक्जरी बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें यात्रा कर रहे सभी 46 तीर्थयात्री उस समय घायल हो गए, जब वाहन ढलान से नीचे जा रहा था और सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गया।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस निरीक्षक धवल पटेल ने बताया कि 18 यात्रियों को जिला मुख्यालय पालनपुर के एक सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि शेष का इलाज अंबाजी शहर के एक सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। पीड़ित अरासुर पहाड़ियों में स्थित मंदिर में प्रार्थना करने के बाद बस से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात: सुरेंद्रनगर में भोगावो नदी पर बने पुराने पुल का हिस्सा ढहा
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भोगावो नदी पर एक पुराने पुल का एक हिस्सा रविवार शाम ढह जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद 40 टन का एक डंपर वाधवान शहर के पास एक पंचायत रोड पर पुल को पार करने की कोशिश कर रहा था।

सुरेंद्रनगर कलेक्टर केसी संपत ने बताया कि पुल पर एक डंपर और दो मोटरसाइकिलें थीं, जब इसका पहला स्लैब ढह गया, जिससे चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। भारी वाहन और मोटरसाइकिलें भोगावो नदी में गिर गईं।

भिवंडी इलाके से तीन लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे के भिवंडी इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनाने का आरोप है। महाराष्ट्र एटीएस के मुताबिक, आरोपी आठ हजार रुपये में राशन कार्ड बनाते थे। इस मामले में ठाणे के निजामपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

ठाणे में स्लैब गिरने से एक की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की उसके घर की एक स्लैब गिरने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे शाहपुर इलाके में हुई। पीड़ित सुनील खम्बैत अपने घर की सफाई कर रहा था, तभी स्लैब उसके ऊपर गिर गया। व्यक्ति मलबे में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुंबई में महिला से दुष्कर्म, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई के पूर्वी उपनगर घाटकोपर में एक महिला के साथ उसके ससुर के कथित तौर पर दुष्कर्म करने और ससुराल पक्ष के चार लोगों द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को महिला के ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ भी आईपीसी के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर दो एटीएम से 39 लाख रुपये उड़ाए
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात लोगों ने दो एटीएम के कैश बॉक्स को गैस कटर से काटकर 39 लाख रुपये लूट लिए। पहली घटना में शुक्रवार रात हिंगना पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में डोंगरगांव इलाके में दो लोग मोटरसाइकिल पर पहुंचे। उनमें से एक अपना चेहरा ढंककर एक राष्ट्रीय बैंक के एटीएम में घुस गया। उसने गैस कटर का इस्तेमाल किया और कैश बॉक्स को काटकर 24 लाख रुपये निकाल लिए और भाग निकला। एक अन्य घटना में दो चोरों ने शुक्रवार रात को भी इसी तरह से नागपुर शहर के बुटीबोरी इलाके में एक निजी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया और 15 लाख रुपये नकद ले गए।

महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों का राशन कार्ड बनाने वाले तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेशी नागरिकों का राशन कार्ड बनाने के आरोप में ठाणे जिले के भिवंडी इलाके से तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग ठाणे इलाके में फर्जी राशन कार्ड बना रहे हैं। इसके बाद एटीएस की ठाणे इकाई ने जाल बिछाकर तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 8,000 रुपये लेकर बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी राशन कार्ड मुहैया करा रहे थे। इस बारे में निजामपुरा थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशन कार्ड एजेंट इरफान अली अंसारी, संजय बोधे और राशन दुकानदार नौशाद राय अहमद शेख के रूप में की गई है।

तमिलनाडु : मदुरै के अन्नानगर में बैरिकेड गिरा, कई घायल
तमिलनाडु के मदुरै जिले स्थित अन्नानगर इलाके में मदुरै कॉर्पोरेशन के हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम के दौरान बैरिकेड गिरने से कई लोग घायल हो गए। लोगों ने कार्यक्रम में पुलिस पर समुचित सुरक्षा मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में जैसे ही सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने उद्घाटन किया, तभी लोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। कुछ ही देर बाद मंच का बैरिकेड गिर गया और कई लोग घायल हो गए।  

पेट्रोल पंप, दुकानें लूटने के आरोप में मणिपुर के तीन लोग असम में गिरफ्तार
असम के कछार जिले में हथियार दिखाकर कथित रूप से एक पेट्रोल पंप और दुकानों में लूट करने वाले मणिपुर के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुब्रत सेन ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों में हुई लूट की घटनाओं में आरोपी शामिल थे। इन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि ये सभी मणिपुर के कांगपोकपी जिले के निवासी हैं और पड़ोसी राज्य में जातीय हिंसा के बाद यहां विस्थापित हुए। आरोपियों के पास से दो हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

भारत को चीन का भेदभावपूर्ण व्यवहार स्वीकार नहीं : अनुराग
19वें एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को वीजा देने से इन्कार करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चीन पर निशाना साधते हुए इसे भेदभावपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार भारत को स्वीकार नहीं है, यह ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है। ठाकुर ने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

शाह अमृतसर में करेंगे उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अमृतसर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तर क्षेत्रीय परिषद में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और लद्दाख शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, परिषद की 31वीं बैठक में भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड, पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्धता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के निर्माण, पुनर्गठित राज्यों के बीच जल बंटवारा, बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें कहा गया कि भूमि अधिग्रहण, पर्यावरण और वन मंजूरी, ‘उड़ान’ योजना के तहत क्षेत्रीय संपर्क सहित क्षेत्रीय परिषद के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।


उत्तर क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्री अपने दो वरिष्ठ मंत्रियों के साथ और केंद्रशासित प्रदेशों के शासक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक का हिस्सा होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed