फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Update Five killed in collision between two motorcycles in Gujarat

Updates: गुजरात में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, पांच की मौत; हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन की मौत

Thu, 07 Sep 2023 03:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Todays News Update Five killed in collision between two motorcycles in Gujarat
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गुजरात के राजकोट शहर के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार रात करीब आठ बजे सरदार-भूपगढ़ रोड पर हुआ। पीड़ितों में से तीन एक दोपहिया वाहन पर यात्रा कर रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर अन्य पीड़ित सवार थे। पुलिस ने मकवाना के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों में से एक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और उसने अपनी बाइक सामने से आ रहे दोपहिया वाहन से भिड़ा दी। जान गंवाने वालों की पहचान राजकोट जिले के साजादियाली गांव के निवासी दिलीप भूरिया (25), अर्जुन मेड़ा (18), दिनेश राठौड़ (30), देवगन मकवाना (22) और राजेश राठौड़ (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन


वहीं, हैदराबाद में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत का ढांचा ढह जाने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब श्रमिकों का एक समूह इमारत की छठी मंजिल पर काम कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अधिक भार के कारण लकड़ी का मचान खिसक गया। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक नागरिक अधिकारी ने बतायास कि वे निर्माणाधीन इमारत की अनधिकृत छठी मंजिल को ध्वस्त करने के काम में जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

वायु सेना को इस महीने पहला एयरबस सी-295 परिवहन विमान मिलेगा
भारत को इस महीने पहला एयरबस सी-295 सामरिक सैन्य परिवहन विमान मिल जाएगा। यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एयरबस इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी मैलार्ड ने बताया कि भारतीय वायु सेना को पहले सी-295 विमान की आपूर्ति इसी महीने की जाएगी। भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के अनुसार वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाए जाएंगे।

पांच सीबीआई अधिकारियों को पुलिस पदक
सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में शुरुआती जांच करने वाले एजेंसी के अधिकारी तरुण गौबा और पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों पर निगरानी रखने वाले अखिलेश कुमार सिंह समेत 35 सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पुलिस पदक प्रदान किए। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री सिंह ने पहले ‘अतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस’ के मौके पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में एक समारोह में पदक प्रदान किए। 

  • पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अन्य अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनीष वीरेश सुरती, पुलिस अधीक्षक प्रसन्ना कुमार पाणिग्रही, प्रह्लाद किशोर झा और बिनय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बरुण कुमार सरकार, रिच्छपाल सिंह, रमारमन त्रिपाठी, देवराज वक्कडा, रवींद्र कुश और अरविंद कुमार उपाध्याय हैं।
  • पुलिस उपाधीक्षकों मुकेश वर्मा, राजेंद्र सिंह गोसाईं, हरजीत सिंह सचान, संजय कुमार गौतम, विकास कुमार पाठक और आलोक कुमार शाही, निरीक्षकों अमित कुमार और राकेश रंजन तथा उप-निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए गए।
  • प्रतिष्ठित पदक पाने वालों में हेड कांस्टेबल भैया रंजय कुमार सिंह, मनबीर सिंह पटवाल, कुंतल चट्टोपाध्याय, चंदर पाल, लोगनाथन रेंगासामी, केवी जगन्नाथ रेड्डी, हरभान सिंह, महेश माधवराव गजरलवार, कांस्टेबल आर जयशंकर और कौशल्या देवी, अतिरिक्त कानूनी सलाहकार सुब्रमण्यम देवेंद्रन और कार्यालय अधीक्षक अरुणा मोहन तथा ओम प्रकाश नैथानी भी हैं।


हथियार रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 10 देशी बंदूकें और 61 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, दिन भर की कार्रवाई में नौ पिस्तौल और एक रिवॉल्वर जब्त किए गए। इसकी कीमत 25,000 रुपये थी। इसे पड़ोसी मध्य प्रदेश के खरगोन के निवासी आफताब ने बेचा गया था। आफताब को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है, लेकिन गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शाहनवाज शेख, समीर पठान, फरानखान पठान, उजेरखान पठान, जैदखान पठान और शाहरुख खान पठान के रूप में की गई है।

केरल, पुडुचेरी में जलवायु परिवर्तन सूचकांक का स्तर सबसे खराब
केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में इस वर्ष जून से अगस्त तक अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह दुनिया भर में सबसे अधिक है। ‘क्लाइमेट सेंट्रल’ द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इन तीनों भारतीय क्षेत्रों में 60 से अधिक दिन तक तीन या उससे अधिक जलवायु परिवर्तन सूचकांक स्तर दर्ज किया गया। जलवायु परिवर्तन सूचकांक में प्रेक्षित या पूर्वानुमानित तापमान की तुलना उन मॉडलों द्वारा उत्पन्न तापमान से की जाती है जो मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दूर करते हैं।

अदालत ने बीबीएमपी को फटकार लगाई
कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2017 में भारी बारिश के दौरान खुदाई का काम करने वाले एक ऑपरेटर के बह जाने के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं करने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को फटकार लगाई। कोर्ट ने नगर पालिका को 30 दिनों के भीतर पीड़ित के परिजनों को दस्तावेज सौंपने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का शव बरामद नहीं हो पाया था, लेकिन बीबीएमपी ने उसकी पत्नी को 10 लाख रुपये मुआवजे का भुगतान कर दिया था। बीबीएमपी ने यह कहते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने से मना कर दिया कि प्रक्रिया के तहत चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण प्रमाणित किए बिना इसकी अनुमति नहीं है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को हटाने के फैसले पर रोक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के 31 अगस्त को जारी उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें कर्नाटक राज्य प्रदूषण बोर्ड (केएसपीसीबी) के अध्यक्ष के रूप में शांत ए थिमैया के कार्यकाल को समाप्त कर दिया गया। कोर्ट ने कहा कि थिमैया द्वारा राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने के लिए दायर याचिका पर अगली सुनवाई तक अंतरिम रोक जारी रहेगी।



नौसेना अधिकारी की सास से धोखाधड़ी
भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल रैंक के एक अधिकारी की 81 वर्षीय सास से करीब दो लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला को एक प्रमुख बैंक के नाम पर ‘रिवॉर्ड प्वाइंट’ को भुनाने का लालच दिया गया, जिसके बाद उनके साथ यह ठगी हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस संबंध में मंगलवार शाम को दक्षिण मुंबई स्थित कफ परेड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed