फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates

Top Headlines: मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल; वक्फ बिल के खिलाफ SC में अपील; कैबिनेट से रेल परियोजनाएं मंजूर

Fri, 04 Apr 2025 08:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में होगा। इसके अलावा, वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद अब इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का सिलसिला शुरू हो गया है। हैदराबाद और बिहार से निर्वाचित सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट में इस प्रस्तावित कानून के खिलाफ याचिका दाखिल की है। इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट ने रेल मंत्रालय की 4 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनकी कुल लागत 18,658 करोड़ रुपये है। इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा, वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मोह भंग हो गया है। मुजफ्फरपुर जिले से इस नाराजगी का पहला बड़ा असर सामने आया है, जहां जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अफरीदी रहमान ने अपने 20 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा संसद के बजट सत्र में हुए कामकाज पर सरकार की तरफ से दी गई जानकारी भी सुर्खियों में रही। सरकार के मुताबिक इस सीजन में उत्पादकता बढ़ी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
मनोज कुमार - फोटो : पीटीआई

अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल 
'पूरब और पश्चिम', 'रोटी, कपड़ा और मकान' और 'क्रांति' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में होगा। अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए इंडस्ट्री के कई सितारे उनके घर पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं - फोटो : PTI

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी
बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से निर्वाचित लोकसभा सांसद मोहम्मद जावेद ने वक्फ संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। संसद के दोनों सदनों से विधेयक पारित होने के बाद सांसद जावेद ने देश की सबसे बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस विधेयक को असांविधानिक करार देने की अपील की। जावेद के अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से चुन कर आने वाले सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी सुप्रीम कोर्ट में इस प्रस्तावित कानून को चुनौती दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई

Union Cabinet: सरकार ने ₹18 हजार करोड़+ की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी
केंद्रीय रेल और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय की 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनकी कुल लागत 18,658 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों को कवर करने वाली परियोजनाओं से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क करीब 1247 किलोमीटर बढ़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

Nepal Earthquake: नेपाल में कांपी धरती, भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई
नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। जानकारी के मुताबिक, इसका असर उत्तर भारत में भी दिखा है, जहां हल्के झटके महसूस किए गए है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में शाम पांच बजकर 50 मिनट पर 4.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।  पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
fake aadhar card - फोटो : अमर उजाला

ChatGPT Image: आधार और पैन कार्ड भी बना रहा है ChatGPT
आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है, लेकिन जिस तेजी से टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, उसी तेजी से इसका दुरुपयोग भी बढ़ता जा रहा है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जैसे ChatGPT, जो सामान्यतः जानकारी देने और कंटेंट जनरेट करने के लिए उपयोग किए जाते हैं, उनका भी इस्तेमाल अब फर्जीवाड़े और साइबर ठगी के लिए होने लगा है। खासतौर पर ChatGPT के इमेज जेनरेशन फीचर के जरिए नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसी पहचान संबंधी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स बनाए जा सकते हैं, जिससे लोगों के साथ धोखाधड़ी करना बेहद आसान हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
जदयू नेता अफरीदी रहमान ने 20 से ज्यादा समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

Bihar Politics: वक्फ संशोधन बिल पारित होते ही मुस्लिम कार्यकर्ताओं का नीतीश से मोहभंग
बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर जारी सियासी उबाल ने अब जेडीयू की जड़ों को भी हिलाना शुरू कर दिया है। वक्फ बिल पर मोदी सरकार को समर्थन देने के बाद जदयू में अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गहरी नाराजगी देखी जा रही है। अब मुजफ्फरपुर जिले से इस नाराजगी का पहला बड़ा असर सामने आया है, जहां जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अफरीदी रहमान ने अपने 20 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
डेंगू के शुरू हो गए मामले? - फोटो : Freepik.com

Alert: दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल में ही डेंगू ने दे दी दस्तक? अस्पताल पहुंच रहे मरीज
देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत हो गई है। अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में ही पारा 35 पार कर रहा है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण फ्लू जैसे वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ओपीडी में हेपेटाइटिस-बी और सी संक्रमण के मरीज भी बढ़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
दिल्ली में हीट वेव का अलर्ट - फोटो : Freepik

दिल्ली में हीट वेव का यलो अलर्ट, चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में अप्रैल माह में ही सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अप्रैल की शुरुआत में ही लू चलेगी। वहीं  गर्मी से हाल बेहाल होगा। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
गुरशरण कौर, पूर्व पीएम स्व. मनमोहन सिंह की पत्नी - फोटो : ANI

सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी की सुरक्षा घटाई
केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम स्व. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सुरक्षा घटा दी है। जानकारी के मुताबिक, गुरशरण कौर को अब जेड- श्रेणी सिक्योरिटी की सुरक्षा मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने समीक्षा के बाद दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की सशस्त्र सुरक्षा घटाकर जेड श्रेणी कर दी है। पिछले साल 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिवंगत हुए पूर्व प्रधानमंत्री के निकटतम परिवार से होने के कारण उन्हें पहले जेड-प्लस श्रेणी की केंद्रीय सुरक्षा दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
मेटे फ्रेडरिक्सन, डेनमार्क की प्रधानमंत्री - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

अमेरिका किसी दूसरे देश पर कब्जा नहीं कर सकता: डैनिश PM मेटे
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने ग्रीनलैंड की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो-टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'आप किसी दूसरे देश को अपने में नहीं मिला सकते', चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कितना भी तर्क दिया जाए। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को कहा कि कोपेनहेगन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ग्रीनलैंडवासी डेनमार्क का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
पीएम मोदी ने थाईलैंड की पीएम को दिए कई उपहार - फोटो : पीटीआई

PM Modi Gift Photos: थाईलैंड दौरे पर पीएम मोदी ने दिए बेशकीमती तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को भारत की संस्कृति से जुड़े बेशकीमती तोहफे दिए। प्रधानमंत्री ने जो उपहार दिया वह आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से जुड़ा है। पीएम मोदी की तरफ से मोर और दीया के साथ पीतल की उरली भेंट की गई। यह पारंपरिक पीतल शिल्प कौशल का एक उत्कृष्ट नमूना है, जो शुद्धता, सकारात्मकता और प्रचुरता का प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
तन्मय लाल, विदेश सचिव - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Droupadi Murmu: पुर्तगाल-स्लोवाकिया का दौरा करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात से 10 अप्रैल को चार दिवसीय दौरे पर पुर्तगाल और स्लोवाकिया जाएंगी। वह 7-8 अप्रैल को पुर्तगाल में रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और पुर्तगाल राजयनिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
पीएम मोदी थाईलैंड से श्रीलंका रवाना - फोटो : ANI

PM Modi Sri Lanka Visit LIVE: थाईलैंड से श्रीलंका रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद अब श्रीलंका रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी तीन दिन तक श्रीलंका में तमाम द्विपक्षीय संबंधों पर राष्ट्रपति दिसानायके के साथ मंथन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Today top headlines national news Waqf amendment bill Politics business and world hindi news updates
पथिराना और धोनी - फोटो : ANI

IPL 2025 Video: 'धोनी मेरे पिता की तरह हैं...', मथीशा पथिराना ने कही दिल की बात
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की जमकर सराहना की है। पथिराना का कहना है कि धोनी उनके लिए पिता की तरह हैं। सीएसके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पथिराना ने धोनी को लेकर अपनी दिल की बात कही है। पथिराना 2022 में एडम मिलने के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके से जुड़े थे, लेकिन इस श्रीलंकाई गेंदबाज ने जल्द ही धोनी के साथ करीबी बढ़ा ली। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed