फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update

Top News: महाकुंभ की पूर्णाहुति; बिहार कैबिनेट विस्तार; CUET परीक्षा कार्यक्रम जारी और सूडान में विमान हादसा

Wed, 26 Feb 2025 08:09 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस साल महाकुंभ में कई रिकॉर्ड बने हैं। बीते 44 दिनों में 66.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभनगरी पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। अगर आंकड़ों की बात करें तो यह भारत की कुल आबादी के 50 फीसदी से भी ज्यादा है। यानी आधे से ज्यादा भारत इस बार महाकुंभ में डुबकी लगा चुका है। महाकुंभ में इस बार और भी कई रिकॉर्ड बने हैं। इसके अलावा, बिहार में आज नीतीश कुमार सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं। इसके अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। इसके अलावा, सूडान का एक सैन्य विमान ओमदुरमान शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
प्रयागराज में महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में बने रिकॉर्ड: 44 दिन में 65 करोड़+ भक्तों ने लगाई डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस साल हुए महाकुंभ में कई रिकॉर्ड बने हैं। बीते 44 दिनों में 66.21 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने महाकुंभनगरी पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। अगर संख्या के लिहाज से बात करें तो यह भारत की कुल आबादी का 50 फीसदी से ज्यादा है। यानी आधे से ज्यादा भारत इस बार महाकुंभ में डुबकी लगा चुका है। इतना ही नहीं इस महाकुंभ में इस बार और भी कई रिकॉर्ड बने हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
बिहार में कैबिनेट विस्तार। - फोटो : अमर उजाला

बिहार कैबिनेट के नए चेहरों में सुनील कुमार सबसे अमीर
बिहार में बुधवार को नीतीश कुमार सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा जिले से दो मंत्रियों को जगह मिली है। इसी तरह तिरहुत प्रमंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक-एक मंत्री को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
13 मार्च से शुरू होगी सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CUET PG 2025: 13 मार्च से एक अप्रैल के बीच होगी सीयूईटी-पीजी परीक्षा
CUET PG 2025 Exam Date: 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2025) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। एनटीए ने परीक्षा का आधिकारिक कार्यक्रम सीयूईटी-पीजी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG. पर अपलोड कर दिया है। तदनुसार, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

सूडान में विमान हादसा, 49 लोगों की मौत
सूडान का एक सैन्य विमान ओमदुरमान शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। सैन्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को एक संक्षिप्त बयान में बताया कि एंटोनोव विमान मंगलवार को ओमदुरमान के उत्तर में वादी सईदना एयरबेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ओमदुरमान राजधानी खार्तूम की सिस्टर सिटी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

World Bank: विश्व बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति उत्साहित
विश्व बैंक ने बुधवार को भारतीय अर्थव्यवस्था में दृढ़ विश्वास व्यक्त किया और सभी से देश में आकर निवेश करने की अपील की। एडवांटेज असम 2.0 बिजनेस समिट में बोलते हुए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर ऑगस्टे तानो कोउमे ने कहा कि विकास में मामूली गिरावट के बावजूद, ऋणदाता भारत की आर्थिक संभावनाओं के बारे में आशावादी बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
सैम पित्रोदा - फोटो : पीटीआई

सैम पित्रोदा का दावा: IIIT रांची में भाषण के दौरान किसी अज्ञात ने हैक किया लिंक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया कि आईआईआईटी रांची के छात्रों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते समय किसी ने उनके लिंक को हैक किया और अश्लील सामग्री प्रसारित करना शुरू कर दिया, जिसके कारण आयोजकों को इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 'सैम के साथ संवाद: उथल-पुथल के दौर में गांधी की प्रासंगिकता' विषय पर ऑनलाइन चर्चा के दौरान पित्रोदा ने यह दावा किया। इस चर्चा को उन्होंने शनिवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर की सफाई
कांग्रेस से नाराजगी की कथित अटकलों के बीच सांसद शशि थरूर ने बुधवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि 45 मिनट के पॉडकास्ट में जीवन और खुशी की खोज पर बातचीत है, इसमें किसी राजनीतिक विवाद के बारे में कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। मैं बैठक में बाकी सभी के साथ उपस्थित रहूंगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : अमर उजाला

शतकीय पारी के बाद कोहली को हुआ वनडे रैकिंग में फायदा, शीर्ष पांच में की वापसी
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शतकीय पारी खेलने का स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल किया। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले छठे स्थान पर थे। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
त्योहारों के दौरान सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

Gold: सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के क्या कारण? कैसे तय होता है भाव
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत फरवरी में 2,900 डॉलर प्रति औंस से ऊपर एक नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस साल की शुरुआत से अब तक अब तक सोने का भाव 12 प्रतिशत तक चढ़ा है। भारत की बात करें तो दिल्ली में सोने की कीमत मंगलवार को 250 रुपये मजबूत होकर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 20 फरवरी को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश: 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1

Govinda-Sunita Divorce: छह महीने पहले ही गोविंदा को तलाक देना चाहती थीं सुनीता
गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच अभिनेता के वकील ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए चौंकाने वाली बात कही है। उनके वकील ने कहा कि सुनीता ने छह महीने पहले ही तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी। हालांकि, फिलहाल दोनों के रिश्ते मजबूत हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

today top headlines national news MahaKumbh Bihar Cabinet ICC Ranking Politics business and world hindi update
पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात - फोटो : X / @PMOIndia

PM Modi: मई में रूस का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में एक बार फिर रूस का दौरा कर सकते हैं। रूसी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी मॉस्को के रेड स्कवायर पर आयोजित होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर (महान देशभक्ति युद्ध) परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी शामिल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना का दल परेड से एक महीने पहले ही रूस जा सकता है ताकि परेड की रिहर्सल कर सके। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed