फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi likely visit russia in may to attend 80th great patriotic war parade

PM Modi Russia Visit: मई में रूस का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी, 80वीं 'विक्ट्री डे परेड' में होंगे अतिथि

Wed, 26 Feb 2025 11:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Feb 2025 11:54 AM IST
सार

 पीएम मोदी मॉस्को के रेड स्कवायर पर आयोजित होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
pm narendra modi likely visit russia in may to attend 80th great patriotic war parade
पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : X / @PMOIndia

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में एक बार फिर रूस का दौरा कर सकते हैं। रूसी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी मॉस्को के रेड स्कवायर पर आयोजित होने वाली 80वीं ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर (महान देशभक्ति युद्ध) परेड में बतौर अतिथि शामिल होंगे। इस परेड में भारतीय सेना का एक दल भी शामिल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना का दल परेड से एक महीने पहले ही रूस जा सकता है ताकि परेड की रिहर्सल कर सके। 
विज्ञापन


कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी रूस जाएंगे
पीएम मोदी के अलावा कई अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख भी ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर परेड में बतौर अतिथि शामिल हो सकते हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव ने कहा है कि कई आमंत्रित देशों ने 9 मई को होने वाली परेड में आने की पुष्टि कर दी है। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को परेड में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रूस और नाजी जर्मनी के बीच लड़े गए युद्ध को ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर (महान देशभक्ति युद्ध) के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध 22 जून 1941 से 9 मई 1945 तक चला था। यह मानव इतिहास के सबसे बड़े और खूनी युद्धों में से एक माना जाता है। जर्मनी की हार के साथ इस युद्ध की समाप्ति हुई थी। इस युद्ध के बाद रूस दुनिया की बड़ी सैन्य शक्ति के रूप में उभरा और इस युद्ध में जर्मनी के सहयोगी देशों रोमानिया और हंगरी को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बीते साल अक्तूबर में भी रूस का दौरा किया था
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बीते साल अक्तूबर में भी रूस का दौरा किया था। उस वक्त वे रूस की अध्यक्षता में हुए 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए थे। यह आयोजन रूस के कजान में किया गया था। पीएम मोदी अगर मई में रूस जाते हैं तो उनका ये दौरा ऐसे समय होगा, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत हो रही है। दोनों देशों के बीच पहले चरण की वार्ता इसी महीने सऊदी अरब के शहर रियाद में हुई है। पीएम मोदी ने पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच शांति की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed