{"_id":"5a8c807e4f1c1ba3378b522a","slug":"today-supreme-court-to-hear-the-petition-filed-by-priya-prakash-varrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ हैदराबाद में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की गुहार की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि एक सुमदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के एक गाने ‘मणिका मालाराया पूवी’ से उनकी धार्मिक भावना आहत हुईं हैं। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार की गई। पीठ ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए बुधवार को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में 18 वर्षीया अभिनेत्री प्रिया ने कहा कि उन पर किसी तरह की आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया जाए। याचिका में कहा गया कि हैदराबाद के फलकनामा थाने में गत 14 फरवरी को उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। उसी दिन रजा अकादमी के सचिव ने भी उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शिकायत में उस गाने के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। प्रिया का कहना है कि गाने को तोड़मरोड़ कर ओर गलत विश्लेषण कर उनके खिलाफ कई समूहों ने आपराधिक शिकायत की है। प्रिया ने कहा है कि मुकदमा दर्ज होने से जीने का अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी प्रभावित हो रही है।