फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today predicted storm with heavy rain in 15 states Including Delhi, Home Ministry issued Alert

15 राज्यों में आज तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना, गृह मंत्रालय ने जारी की चेतावनी

Mon, 07 May 2018 01:48 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 07 May 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Today predicted storm with heavy rain in 15 states Including Delhi, Home Ministry issued Alert

देश के कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है। गृह मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग के देवेंद्र प्रधान का कहना है कि कल तक संभावना है कि दिल्ली, हरियाणा और दूसरे राज्यों में आंधी और तूफान आ सकता है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान आ सकता है। सभी तूफान धीमी गति के होंगे।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के हवाले से गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों में भी धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित नहीं होगा मानसून :
आपको बता दें कि चार राज्यों में आने वाले तूफान का असर मानसून पर नहीं पड़ने वाला है। तूफान की स्थिति मौसम की तीन अलग-अलग स्थितियों से बनी है। पश्चिम में तनाव के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवात परिसंचरण की स्थिति बनी, जिससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा और वहां उसे बंगाल की खाड़ी से नमी मिली। इसी वजह से उच्च तापमान के चलते तूफान जैसा माहौल बन गया।


हिमाचल के इन जिलों में चेतावनी:
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलान, हमीरपुर, मंडी, कांगरा और ऊना में 7-8 मई को तेज हवा और आंधी चलने की चेतावनी दी।

हरियाणा में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल
शिक्षा मंत्री ने तेज आंधी-पानी की आशंका को देखते हुए दो दिन के लिए निजी एवं सरकारी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। आज और कल प्रदेश में तेज आंधी की आशंका से स्कूलों को बंद रखा जाएगा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की मौसम के बारे में दी गई जानकारी के बाद स्कूलों बंद रखने का फैसला किया गया। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, एहतियात के तौर पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed