फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today Politics Updates Congress will take out Tulsi Yatra in Odisha

Politics Updates: ओडिशा में कांग्रेस निकालेगी तुलसी यात्रा; महाराष्ट्र में शिंदे गुट के नेता ने दिया बड़ा बयान

Sat, 11 Nov 2023 05:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

ओडिशा में पुरी मंदिर में 'कुप्रबंधन' के विरोध में कांग्रेस ने 'तुलसी यात्रा' की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने इस बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
today Politics Updates Congress will take out Tulsi Yatra in Odisha
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के लिए चल रहे काम के कारण मंदिर के तीन द्वार बंद हैं। वहीं शुक्रवार को मंदिर में भारी भीड़ के कारण 10 श्रद्धालु बेहोश भी हो गए थे। वहीं, कुप्रबंधन को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और मंदिर प्रबंधन  के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य कांग्रेस इकाई ने इसके विरोध में ओडिशा में 'तुलसी यात्रा' की घोषणा की है। वहीं, दूसरी ओर एकनाश शिंदे गुट के नेता नरेश म्हस्के ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अविभाजित शिवसेना के उन कार्यालयों पर कब्जा कर लेगी, जहां अवैध गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन


ओडिशा में कांग्रेस निकालेगी तुलसी यात्रा
ओडिशा में पुरी मंदिर में 'कुप्रबंधन' के विरोध में कांग्रेस ने 'तुलसी यात्रा' की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मंदिर में भारी भीड़ के कारण 10 श्रद्धालुओं के बेहोश हो जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में राज्य के 314 ब्लॉकों में घरों से तुलसी के पत्ते एकत्र किए जाएंगे और पुरी में भगवान जगन्नाथ को चढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 12वीं सदी के मंदिर में कथित कुप्रबंधन पर उनका यह विरोध होगा। इस  'यात्रा' की तारीख जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और इसमें सभी क्षेत्रों के लोगों को लाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय 'कार्तिक' का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में बड़ी संख्या में लोग मंदिर आते हैं। लेकिन उन्हें यहां कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, प्रशासन ने चार में से तीन द्वार बंद कर दिए हैं और केवल सिंह द्वार से प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। ऐसे में मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भगदड़ जैसी बड़ी दुर्घटनाओं से बचने के लिए सभी द्वार खोलने की हमारी मांग हैं। पटनायक ने यह भी कहा कि कार्तिक के आखिरी पांच दिनों 'पंचुका' के दौरान अधिक श्रद्धालु मंदिर में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नरेश म्हस्के ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अविभाजित शिवसेना के उन सभी कार्यालयों और इकाइयों को अपने कब्जे में ले लेगी जिनका इस्तेमाल अनुचित गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
बता दें कि हाल ही में मुंब्रा में इस तरह से एक शाखा पर कब्जा कर लिया था। इसे नए सिरे से बनाने के लिए इसे ध्वस्त कर दिया था। इसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारियों के साथ तनाव पैदा हो गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed