फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Will Announce Tour of Duty And Open the Gate for Youth to Join Forces News in Hindi

Tour of Duty: आज पीएम मोदी करेंगे 'टूर ऑफ ड्यूटी' का एलान, युवाओं के लिए सेनाओं में भर्ती के खुलेंगे रास्ते

Wed, 08 Jun 2022 09:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Jun 2022 09:08 AM IST
सार

खबरों की मानें तो इस मामले पर तीनों सेनाओं के प्रमुख बुधवार (आज) को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की नई प्रणाली से युवाओं को फायदा होगा ।

विज्ञापन
PM Modi Will Announce Tour of Duty And Open the Gate for Youth to Join Forces News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सरकार अब सेनाओं में भर्ती के लिए नई प्रक्रिया लाने जा रही है। इस प्रक्रिया का नाम 'टूर ऑफ ड्यूटी' है। इस प्रक्रिया के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। पीएम मोदी आज इसका एलान करेंगे।

विज्ञापन


वहीं खबरों की मानें तो इस मामले पर तीनों सेनाओं के प्रमुख बुधवार (आज) को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और संभावना है कि इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सैन्य सुधार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना 'टूर ऑफ डयूटी' को तीनों सेनाओं में लागू करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


क्या है टूर ऑफ ड्यूटी/अग्निपथ योजना
टूर ऑफ ड्यूटी/अग्निपथ योजना के तहत तीन सेवाओं - थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की नई प्रणाली में कुछ आमूल-चूल परिवर्तन प्रस्तावित किए गए हैं। जिसके तहत भर्ती किए गए सैनिकों में से 100 प्रतिशत चार साल बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे और फिर 25 प्रतिशत को पूर्ण सेवा के लिए पुनः सूचीबद्ध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले वाला भर्ती प्रस्ताव और भी था जटिल
बता दें कि इससे पहले जो प्रस्ताव लाया गया था उसके तहत तीन साल की सेवा के बाद कुछ प्रतिशत सैनिकों को ही सेवा मुक्त करने की बात थी। इसके अलावा पांच साल बाद बचे सैनिकों को सेवा से मुक्त करने की बात कही गई थी। इसके बाद फिर 25 फीसदी सैनिकों की पूर्ण अवधि के लिए वापसी की बात कही गई थी। 


ये है नया प्रस्ताव
अब चार साल की संविदा सेवा समाप्त होने के बाद 100 फीसदी सैनिकों को सेवा मुक्त किया जाएगा। फिर इसके 30 दिनों की अवधि के बाद उनमें से 25 फीसदी को वापस बुला लिया जाएगा और शामिल होने की एक नई तारीख के साथ सैनिकों के रूप में फिर से भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed