फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today news updates in hindi telangana cm revanth reddy dawat e iftar in hyderabad general bipin rawat birth an

Updates: अंडरवाटर मेट्रो में पहले ही दिन 70 हजार से अधिक यात्री; गुजरात में 18 हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता

Sat, 16 Mar 2024 04:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

सरकार ने डिफेंस अकाउंट के कंट्रोलर जनरल सुगाता घोष दस्तीदार को रक्षा मंत्रालय का अगल वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में शुक्रवार शाम में आदेश जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन
today news updates in hindi telangana cm revanth reddy dawat e iftar in hyderabad general bipin rawat birth an
रविवार की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में मुस्लिम समाज के लोगों को दावत ए इफ्तार दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने रमजान के पहले जुमे को लोगों को इफ्तार देने का फैसला किया है। इस मौके पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और डिप्टी सीएम मल्लु भट्टी विक्रमार्का समेत अन्य को ईद की मुबारकबाद देता हूं और दुआ करता हूं कि यह महीना खुशियों और समृद्धि से भरा रहे। 
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय में वित्तीय सलाहकार की हुई नियुक्ति

सरकार ने डिफेंस अकाउंट के कंट्रोलर जनरल सुगाता घोष दस्तीदार को रक्षा मंत्रालय का अगल वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में शुक्रवार शाम में आदेश जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत जनरल बिपिन रावत की आज 66वीं जन्म जयंती है। इस मौके पर सैन्य मामलों के विभाग ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा कि 'एक दूरदर्शी नेता, सैन्य सुधारक, विद्वान सैनिक, जिन्हें उनके प्रोफेशनलिज्म, सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। देश के पहले सीडीएस जनरल रावत ने भारतीय सुरक्षा बलों में बड़े बदलाव किए। वह सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।' 
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त की छह करोड़ रुपये की नकदी

तेलंगाना पुलिस ने करीमनगर स्थित प्रतिमा मल्टीप्लेक्स में छापा मारकर छह करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। करीमनगर के एसीपी ने यह जानकारी दी। 

प्रसार भारती के चेयरमैन नियुक्त हुए नवनीत सहगल

1988 बैच उत्तर प्रदेश कॉडर के सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री नवनीत सहगल जी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने उनके नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। श्री सहगल का यह कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। सूचना के क्षेत्र में उनके व्यापक व विशाल अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से प्रसार भारती को मिलेगा।

सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर 1.72 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया

मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच अलग-अलग मामलों में 1.72 करोड़ रुपये मूल्य का 2.9 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये बरामदगी बृहस्पतिवार और शुक्रवार को की गई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामलों में, दुबई से यात्रा कर रहे दो विदेशी नागरिकों के कब्जे से छुपाकर लाया गया 1,520 ग्राम सोना जब्त किया गया। इसी तरह, जेद्दा से यात्रा कर रहे दो भारतीयों ने खजूर के अंदर 815 ग्राम वजन के सोने के टुकड़े छुपाए थे और इसे अपने सामान में ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि दो अन्य मामलों में, दुबई और बैंकॉक से यात्रा कर रहे दो भारतीयों को उनके शरीर में छिपाकर रखे गए सोने के साथ पकड़ा गया।

अहमदाबाद में शिविर के दौरान पाकिस्तान से आए 18 हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता मिली

अहमदाबाद में रहने वाले पाकिस्तान के 18 हिंदू शरणार्थियों को शनिवार को एक शिविर में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इसमें गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद थे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, 2016 और 2018 की राजपत्र अधिसूचनाएं राज्य में अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिला कलेक्टरों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार देती हैं। इसके साथ, अहमदाबाद जिले में रहने वाले पाकिस्तान के कुल 1167 हिंदू शरणार्थियों को अब तक भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का कीर्तिमान

कोलकाता में बनी भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो में पहले दिन 70,000 से अधिक यात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो खंड, जो देश की पहली पानी के नीचे परिवहन सुरंग के माध्यम से हुगली नदी के नीचे से गुजरता है, ने अपने संचालन के पहले दिन 70,000 से अधिक यात्रियों को पहुंचाया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 6 मार्च को इसका उद्घाटन करने के बाद शुक्रवार को इस खंड पर वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया। अधिकारी ने बताया कि हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच 4.8 किलोमीटर लंबे इस भूमिगत मार्ग पर पहले दिन यात्रियों की संख्या 70,204 थी

महानदी पर 128 का पुल बनाएगी पटनायक सरकार

today news updates in hindi telangana cm revanth reddy dawat e iftar in hyderabad general bipin rawat birth an
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा सरकार ने शनिवार को कटक जिले में महानदी नदी  पर 128 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाने का फैसला किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए 14 फैसलों में से यह भी एक है। 

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री तुकुनी साहू ने कहा, मंत्रिमंडल ने महानदी पर एक उच्च स्तरीय पुल को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि 128 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल को सालेपुर ब्लॉक में ब्रह्मणकांडा-सहीखेत सड़क को जोड़ा जाएगा

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने PM मोदी की आलोचना की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर द्रमुक को निशाना बनाने के लिए कच्चातिवु मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और राज्य के लिए परियोजनाओं पर चुप रहने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में स्टालिन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने 15 मार्च को कन्याकुमारी में अपनी रैली में  झूठ बोला था कि तमिलनाडु के मछुआरों को केवल डीएमके के पिछले पाप के कारण श्रीलंका से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

सीएए का उद्देश्य प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत देना है: धनखड़

today news updates in hindi telangana cm revanth reddy dawat e iftar in hyderabad general bipin rawat birth an
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य किसी भी मौजूदा नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत प्रदान करना है। धनखड़ ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग सीएए के ऐतिहासिक संदर्भ और पड़ोसी देश में सताए गए अल्पसंख्यकों पर मानवाधिकार के नजरिए से सुखद प्रभाव को पहचानने में विफल रहे।
 

आयोग के फैसले से निराश हूं, हैरान नहीं: उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव के साथ न कराने के चुनाव योग के फैसले से निराश हैं, लेकिन इससे हैरान नहीं हैं। पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विपक्षी खेमे में जो कुछ भी गलत हुआ है, उसके लिए कांग्रेस को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए और चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले करने से बचना चाहिए। एक टीवी कार्यक्रम मे भाग लेते हुए उन्होंने यह बात कही।

चुनाव की तैयारिकों को लेकर बीजद ने की उच्च स्तरीय बैठक

ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। बीजद अध्यक्ष और सीएम नवीन पटनायक की अध्यक्षता में बीजेडी की उच्च स्तरीय बैठक में चुनाव पर चर्चा हुई। बीजद नेता प्रताप केशरी देब ने शनिवार को कहा कि बैठक में आगामी चुनावों के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। एकमत से निर्णय लिया है कि पार्टी राज्य के हित में जो बेहतर होगा, उसके मुताबिक निर्णय लेना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के छह अयोग्य विधायकों की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को
सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस के छह बागी विधायकों की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार के पक्ष में मतदान करने और सदन में रहने के कांग्रेस व्हिप का उल्लंघन करने के लिए सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं ने शीर्ष अदालत में याचिका में पठानिया, राज्य के संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान और अन्य को प्रतिवादी बनाया है। बता दें कि बागियों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद सदन की प्रभावी ताकत 68 से घटकर 62 हो गई है, जबकि कांग्रेस विधायकों की संख्या 40 से घटकर 34 हो गई है।

पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में 1 करोड़ से ज्यादा परिवार पंजीकृत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पीएम-सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ से अधिक परिवार पंजीकृत हो चुके हैं। इसके तहत छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा, देश के सभी हिस्सों से पंजीकरण आ रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें भी जल्द से जल्द ही ऐसा करना चाहिए। यह पहल बिजली उत्पादन के साथ घरेलू बिजली बिलों में पर्याप्त कटौती का वादा करती है। उन्होंने कहा, यह पर्यावरण की बेहतरी के लिए जीवन शैली को बदलने और धरती को एक बेहतर ग्रह बनाने में योगदान देने के लिए है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 13 फरवरी को छत पर सौर पैनल स्थापित करने और एक करोड़ घरों के लिए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन जगत के दिग्गज फली वकील का 71 की उम्र में निधन
विज्ञापन उद्योग के दिग्गज और भारत की सबसे बड़ी रचनात्मक एजेंसी लॉवी लिंटास के पूर्व उपाध्यक्ष फली वकील (71) का शनिवार को निधन हो गया।  वकील का कॅरिअर कई दशकों तक चला। उस दौरान उन्होंने भारतीय विज्ञापन उद्योग के परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुलेनलोव लिंटास ग्रुप ने कहा, उनके जन्मदिन 6 मई से सिर्फ दो महीने पहले फली वकील का 16 मार्च को निधन हो गया। विज्ञापन उद्योग में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसे आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा। आज विज्ञापन क्षेत्र ने अपना रंग खो दिया।

जांच बिना एआई मॉडल के प्रयोग पर सरकारी मंजूरी का नियम खत्म
केंद्र सरकार ने उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसमें बड़ी टेक कंपनियों को जांच किए बिना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल के इस्तेमाल के लिए सरकार की मंजूरी का प्रावधान किया था। केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि गूगल-मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियों को देश में अनटेस्टेड एआई मॉडल के इस्तेमाल से पहले सरकार से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि, देश के स्टार्टअप और छोटी कंपनियों को इन नियमों से परे रखा गया था। कंपनियों के विरोध के चलते सरकार ने इन नियमों को फिलहाल वापस ले लिया है।

शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी की 88.51 लाख की संपत्ति कुर्क
कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी वितरण में अनियमितताओं से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए के तहत शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारी सूरज चव्हाण की 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर ली है। इसमें मुंबई में एक आवासीय फ्लैट, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में चव्हाण के स्वामित्व वाला कृषि भूखंड शामिल है। चव्हाण को आदित्य ठाकरे का सहयोगी माना जाता है।

विदेश मंत्री 23 मार्च से तीन  देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से 23 मार्च से सिंगापुर, फिलीपीन और मलयेशिया की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। उम्मीद है कि सिंगापुर से उनकी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत होगी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा, इस यात्रा के दौरान जयशंकर तीनों देशों में अपने समकक्षों के साथ दक्षिण चीन सागर और लाल सागर सहित रणनीतिक जल क्षेत्र की समग्र स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed