फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today is the milestone in the friendship between India and Russia

9 अगस्त: भारत और रूस की दोस्ती में आज का दिन है मील का पत्थर

Thu, 09 Aug 2018 01:03 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Today is the milestone in the friendship between India and Russia

भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में 1971 में आज का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया।

विज्ञापन


यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा महसूस होने लगा था। ऐसे में सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को आज ही के दिन उन्होंने भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर रही।
विज्ञापन


देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1173 : इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।

1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।

1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed