फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today is the father's thirteenth and I am a guest at PM's oath ceremony

विडंबना देखिए, 'पिता की तेरहवीं पर पीएम के शपथ समारोह का मेहमान'

Fri, 31 May 2019 07:18 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 31 May 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
Today is the father's thirteenth and I am a guest at PM's oath ceremony
स्वरोजीत मिर्धा - फोटो : अमर उजाला

बीस साल के स्वरोजीत मिर्धा असमंजस में है कि वह अपने पिता की तेरहवीं याद करे या नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने पर गर्व महसूस करे। स्वरोजीत के पिता हाराधोन मिर्धा पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा कार्यकर्ता थे जिनकी तेहर दिन पहले गुंडों ने पीट पीट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


शपथ समारोह के आमंत्रण पर अपने चाचा साधन मिर्धा केसाथ दिल्ली पहुंचे स्वरोजीत ने बताया कि टीएमसी के गुंडों ने उनके पिता को हाथ और पांव से पकड़ एक पेड़ में इतने टक्कर मारे कि उनके प्राण निकल गए। अब उसी पिता की तेरहवीं पर प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने को क्या कहा जाए समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन

  
इसी तरह पश्चिम बंगाल में करीब 60 कार्यकर्ताओं की राजनीति हत्या हुई है। राष्ट्रपति ने इस शपथ ग्रहण समारोह में चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए 54 परिवार को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिवार को 70 लोग दिल्ली आए और समारोह में बतौर मेहमान हिस्सा लिया। समारोह से पहले बातचीत में इन परिवार वालों ने कहा कि एक हम जैसे छोटे कस्बे को लोगों को राष्ट्रपति भवन में बुला कर जो इज्जत दी गई है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

सुब्रत विश्वास ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि नरेंद्र मोदी और पार्टी के लोग इन परिवारों को न्याय दिलाएंगे। हत्यारों को जेल भेजेंगे। उन्हें अपने गांव में सिर्फ सम्मान और भय रहित माहौल चाहिए और कुछ नहीं।


इनका कहना है कि वह टीएमसी की गुंडागर्दी से परेशान हैं। आज चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी इनके परिवार को धमकी मिल रही है। आशा है कि भाजपा हाईकमान सिर्फ यहां बुलाकर औपचारिकता नहीं निभाएंगे बल्कि गांव कस्बों में राजनीतिक गुंडों का सफाया भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed