फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today important top news update at amarujala com

आज दिनभर इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 11 Aug 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
today important top news update at amarujala com
Top News
शनि अमावस्या के साथ साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, विदेशों से संबंधित कार्य करने वालों पर पड़ेगा असर 
विज्ञापन


साल का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण आज पड़ेगा जो कि आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ये सूर्य ग्रहण धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा यानी कि भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे।टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, आज भारतीय समयानुसार आज दोपहर 01 बजकर 32 मिनट 08 सेकेंड बजे से आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होगा। दोपहर करीब 03 बजकर 16 मिनट और 24 सेकेंड पर यह मैक्सिमम होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा।  

विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-
विज्ञापन


राहुल गांधी का जयपुर दौरा, आज राजस्थान में फूंकेंगे कांग्रेस का चुनावी बिगुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जयपुर के दौरे पर आयेंगे और राजस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी यहां रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-


केरल के आधे हिस्से में भीषण बाढ़ से सब लबालब, 29 लोगों की मौत, 54,000 से ज्यादा लोग बेघर

केरला के कोच्चि के इरनाकुलम जिले में बाढ़ का कहर शुक्रवार को भी जारी है। प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण अबतक 29 लोगों की जान जा चुकी है। इडुक्की जलाशय के चौथे दरवाजे को खोलने के बाद पेरियार नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि इरनाकुलम जिला लगभग डूब गया है। इसी वजह से अधिकारियों ने स्कूल और दफ्तर बंद करने के आदेश दिए हैं। जलस्तर बढ़ने की वजह से कोच्चि एयरपोर्ट के डूबने की आशंका भी जताई जा रही है।  

विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-

आज एनआरसी मसौदे के खिलाफ टीएमसी निकालेगी रैलियां तो अमित शाह करेंगे जनसभा

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस असम में एनआरसी के मसौदे के प्रकाशन के विरोध में शनिवार को पूरे राज्य में रैलियां निकालेगी। हालांकि राजधानी कोलकाता में यह आयोजन नहीं होगा क्योंकि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को ही कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-

ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की पहली पारी 107 पर सिमटी, एंडरसन ने झटके 5 विकेट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लार्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया की पहली पारी 35.2 ओवर में 107 रन पर आलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा आर अश्विन ने 29 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 13.2 ओवरों में 20 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। 8.3 ओवरों में 3 विकेट पर 15 रन से आगे खेलते हुए विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने टीम इंडिया के स्कोर 49 रन तक पहुंचाया।

विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed