फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today date is witness to the tragedy of the death of Ustad Bismillah Khan

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के निधन की दुखद घटना की गवाह है आज की तारीख

Tue, 21 Aug 2018 11:56 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Today date is witness to the tragedy of the death of Ustad Bismillah Khan
ustad bismillah khan
इतिहास के पन्नों में आज का दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत रत्न से सम्मानित मशहूर शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां का निधन 21 अगस्त की तारीख में ही दर्ज है। इस दिन की अन्य प्रमुख घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है।
विज्ञापन


1790 : जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रितानी सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।

1842 : तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना।

1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938: इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।

1944 - अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

1963 : बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।

1968 : चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।

1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।

1986 : कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई. 1988 : भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।
विज्ञापन


1991 : सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

2003 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 : बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

2006 : भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।

2006 : इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

2008 : मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2008 : श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।

2012 : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जान गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed