फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 9 august top news in one click

आज की 5 बड़ी खबरें एक क्लिक में

Tue, 09 Aug 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
today 9 august top news in one click
रघुराम राजन - फोटो : Getty Images - file

#'आजाद की जन्मस्थली से पीएम मोदी का संदेश, कश्मीरियत को दाग नहीं लगने देंगे'

विज्ञापन


#बुलंदशहर गैंगरेपः पुलिस ने बताया अंधेरे में भी पीड़ितों ने कैसे देखा आरोपियों का चेहरा

#अपनी अंतिम पॉलिसी में भी नहीं पिघले राजन 

#अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल की मौत 

#अयोध्या: बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, सात की मौत

'आजाद की जन्मस्थली से पीएम मोदी का संदेश, कश्मीरियत को दाग नहीं लगने देंगे'
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व  सीएम कलिखो पुल का शव उनके आवास पर मिला है। पिछले दिनों वह बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता निनॉन्ग एरिंग ने उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, कलिखो पुल का शव उनके आवास पर पंखे से झूलता मिलता। बताया जा रहा है  कि वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान थे। कलिखो पुल ने कांग्रेस ने बागी होकर बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी, जिसे कोर्ट ने असंवैधानिक घोषित कर दिया था। कलिखो को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद दोबारा कांग्रेस के नुबाम तुकी राज्य के मुख्यमंत्री बने। कलिखो पुल छह महीने राज्य के सीएम रहे। सीएम पद छोड़ने के बाद से वह सीएम आवास में ही रह रहे थे। 47 साल के पुल को राजनीति में काफी सक्रिय माना जाता था।

बुलंदशहर गैंगरेपः पुलिस ने बताया अंधेरे में भी पीड़ितों ने कैसे देखा आरोपियों का चेहरा
बुलंदशहर गैंगरेप के तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को मेरठ पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार से जानकारी देते हुए आरोपियों की पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। आईजी ने कहा कि मेरठ जोन की 18 जांच टीमें आरोपियों की खोज में लगाई गई थीं, लेकिन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता बुलंदशहर क्राइम ब्रांच को मिली।
विज्ञापन


अपनी अंतिम पॉलिसी में भी नहीं पिघले राजन 
इकोनॉमिक पॉलिसी को लेकर अपने सख्त रुख की वजह से हमेशा चर्चा में रहे आरबीआई के गर्वनर रघुराम राजन जाते जाते भी सरकार को कोई राहत नहीं दे गए। रिजर्व बैंक के गर्वनर के तौर पर अपनी अंतिम मॉनिटरी पॉलिसी में भी राजन पिघलते नजर नहीं आए। नतीजतन, आरबीआई के रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह पहले की तरह ही रेपो रेट 6.5 फीसदी और सीआरआर यानि रिवर्स रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम कलिखो पुल की मौत, घर से मिला शव 
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व  सीएम कलिखो पुल का शव उनके आवास पर मिला है। पिछले दिनों वह बीजेपी के समर्थन से ही मुख्यमंत्री बने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांग्रेस नेता निनॉन्ग एरिंग ने उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई है।


अयोध्याः बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, सात की मौत
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को रौंद दिया।  घटना के बाद सात अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अयोध्या बाई पास के बालू घाट के पास कुछ श्रद्धालु डिवाइडर पर सो रहे थे, इसी दौरान एक बेकाबू ट्रक ने उन सभी को रौंद दिया। यह घटना सोमवार देर रात करीब 3 बचे की है। सभी नौवसता कानपुर के निवासी है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से पांच का इजाल स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है और दो अन्य को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं जिन्हें इजाल के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed