फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today 24st august top five news in one click

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

Wed, 24 Aug 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
today 24st august top five news in one click
#आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत
विज्ञापन


#गृहमंत्री राजनाथ के दौरे के दौरान कश्मीर घाटी में प्रदर्शन, एक की मौत
विज्ञापन


#वैष्णो देवी में हादसा, CRPF जवान की मौत, कई घायल

#पूर्व राज्यपाल एआर किदवई का 96 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन
विज्ञापन


#नेवी की स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ा डाटा लीक, चीन के हाथ लगने का खतरा


आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

आरएसएस पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिल गयी है। राहुल के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी थी कि राहुल ने आरएसएस को अपराधी तैयार करने वाला संगठन नहीं कहा था।
उन्होंने केवल अपनी राय रखी थी। वहीं कोर्ट ने राहुल के वकील की दलील पर संतुष्‍ट होते कहा कि उनकी इस बात से लगता है कि उन्होंने आरएसएस पर टिप्पणी नही की ।

गृहमंत्री राजनाथ के दौरे के दौरान कश्मीर घाटी में प्रदर्शन, एक की मौत
कश्मीर में शांति बहल के लिए बुधवार को जहां गृहमंत्री हालात की जमीनी हकीकत जानने श्रीनगर पहुंचे तो वहीं दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में हुए हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग पुलवामा में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा  बलों पर हमला कर दिया।

वैष्णो देवी में हादसा, CRPF जवान की मौत, कई घायल
माता वैष्णो देवी के भवन के पास बुधवार को भूस्खलन हो जाने से सीआरपीएफ के जवान की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर अचानक भवन के गेट नंबर तीन के पास भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान  की मौत हो गई। सीआरपीएफ  के आईजी ने जवान की मौत की पुष्टि की है।

पूर्व राज्यपाल एआर किदवई का 96 साल की उम्र में निधन
पूर्व राज्यपाल अख्लाक़र रहमान किदवई का दिल्ली में निधन हो गया है। 17 साल तक राज्यपाल रहे किदवई का निधन 96 साल की उम्र में हुआ है।  बताते चलें कि किदवई बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के राज्यपाल रहे हैं।
किदवई संघ लोक सेवा आयोग के 1974 से 1977 तक अध्यक्ष भी रहे हैं।

नेवी की स्कॉर्पियन पनडुब्बी से जुड़ा डाटा लीक, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का खुलासा
भारतीय स्कोर्पियन पनडुब्बी से जुड़े संवेदनशील डाटा के लीक होने की खबर है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 22,400 पन्नों की बेहद संवेदनशील जानकारी लीक हो गई है। जो दस्तावेज लीक हुए हैं उनमें 6 स्कॉर्पियन क्लास पनडुब्बी से संबंधित जानकारियां हैं। स्कॉर्पियन क्लास पनडुब्बी  फ्रांस ने बनाई थी और अब भारत के पास है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed