फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landsliding in vaishno devi

वैष्णो देवी में हादसा, CRPF जवान की मौत, कई घायल

Wed, 24 Aug 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 24 Aug 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
landsliding in vaishno devi
वैष्णो देवी - फोटो : FILE PHOTO

धर्मनगरी में माता वैष्णो देवी के भवन द्वार पर बुधवार की दोपहर को गेट नंबर तीन के पास एक बड़ी चट्टान गिरी जिसके नीचे दबकर सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे के तत्काल बाद मार्ग पर दोनों ओर से यात्रा को रोक दिया गया।

विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के बाद दोपहर करीब एक बजे गेट के मुख्य द्वार के पास एक बड़ी चट्टान अचानक गिर गई। मौके पर सुरक्षा जांचने के लिए तैनात सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल हरवींद्र सिंह पुत्र सर्वन सिंह निवासी गालिया होशियारपुर पंजाब इसमें दब गए। इससे उसकी मौत हो गई। वे सीआरपीएफ की 6 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन


इस गेट पर अकसर यात्रियों की लंबी कतार रहती है। घटना के तत्काल बाद श्राइन बोर्ड राहत दल, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान बचाव कार्य में जुट गए। दोनों ओर से यात्रा को रोक दिया गया। बचाव कार्य शुरू होने से पहले कई अन्य लोगों के दबने की भी आशंका जताई जा रही थी, लेकिन डेढ़ घंटे चले बचाव कार्य के बाद एक की मौत होने की पुष्टि कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

​भूस्खलन का कारण पहाड़ियों से छेड़छाड़

landsliding in vaishno devi
माता वैष्णो देवी - फोटो : फाइल

बुधवार को दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम थी, अन्यथा अधिक जानमाल का नुकसान हो सकता था। करीब एक घंटे बाद यात्रा को फिर से सुचारु कर दिया गया। श्राइन बोर्ड के सीईओ एके साहू के अनुसार मौजूदा समय में दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही निकास द्वार के रास्ते की जा रही है।
 
गौरतलब है कि 18 दिन पहले इसी गेट के पास चट्टान गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। घायल बच्चे की दो दिन बाद मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही अर्द्ध कुंवारी के पास भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत और आधा दर्जन यात्री घायल हो गए थे।

माता वैष्णो देवी भवन में लगातार होने वाले भूस्खलन की घटनाओं के लिए स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों के लिए पहाड़ियों से की जाने वाली छेड़छाड़ को कारण बताया है।

लोगों का कहना है कि त्रिकुटा पहाड़ी पर घटती पेड़ों की संख्या और लगातार हो रहे निर्माण से चट्टाने कमजोर हुई हैं, जिसके कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि त्रिकुटा पहाड़ियों पर निर्माण कम किए जाने चाहिए ताकि ऐसे बड़े हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed