{"_id":"57abeb974f1c1bce75ee45bd","slug":"today-11th-august-big-news-in-just-one-click","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की 5 बड़ी खबरें, पढ़े बस एक क्लिक में ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आज की 5 बड़ी खबरें, पढ़े बस एक क्लिक में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
बराक ओबामा
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की बड़ी खबरें..
# बसपा, सपा और कांग्रेस से 6 विधायकों सहित कई नेता भाजपा में शामिल
# 'बराक ओबामा हैं इस्लामिक स्टेट के संस्थापक, शातिर हिलेरी क्लिंटन सह-संस्थापक'
# देश के बड़े बैंक में 321 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
# जाकिर नाइक को पिछले 3 सालों में मिले 60 करोड़ रुपए, तीन देशों से आया पैसा
# रियो: भारत के लिए अच्छी खबर, मनोज कुमार पहुंचे अगले दौर में
बसपा, सपा और कांग्रेस से 6 विधायकों सहित कई नेता भाजपा में शामिल
बसपा के बागी विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस, बसपा और सपा से 6 विधायकों ने गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन की। कांग्रेस से निष्कासित विधायक संजय जायसवाल आज बीजेपी में शामिल हुए। जायसवाल रुदौली विधानसभा से विधायक हैं। वहीं इन विधायकों के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई नेता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। सपा विधायक रामपाल यादव के पार्टी में शामिल होने की खबर थी लेकिन ऐन वक्त पर वह नहीं पहुंचे।
'बराक ओबामा हैं इस्लामिक स्टेट के संस्थापक, शातिर हिलेरी क्लिंटन सह-संस्थापक'
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पर गंभीर आरोप लगाए। ट्रंप ने कहा, बराक ओबामा ही इस्लामिक स्टेट के संस्थापक हैं। अपने इस संबोधन में ट्रंप ओबामा को उनके पूरे नाम बराक हुसैन ओबामा से संबोधित कर रहे थे। फ्लोरिडा में आयोजित रैली को संबेधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'आप जानते हैं कि इस्लामिक स्टेट जैसी संस्थाएं भी ओबामा का सम्मान करती हैं, वे आईएस के उग्रवादियों को पनपने का पूरा मौका दे रहे हैं। बीते दिनों रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने विरोधी पार्टी हिलेरी क्लिंटन पर भी आतंकवादी दल की संस्थापक होने का आरोप लगाया था। अब संस्थापक का आरोप ओबामा के सिर पर जड़ने के बाद ट्रंप ने कहा कि 'शातिर हिलेरी क्लिंटन' वास्तव में इस आतंकवादी समूह की सह-संस्थापक हैं।
जाकिर नाइक को पिछले 3 सालों में मिले 60 करोड़ रुपए, तीन देशों से आया पैसा
विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक के बैंक खातों में पिछले तीन सालों के दौरान करीब 60 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच के दौरान पता चला है कि ये पैसे तीन अलग-अलग देशों से आए हैं। विदेशों से आया यह पैसा जाकिर नाइक के परिवार के सदस्यों के पांच बैंक खातों में जमा किया गया। पुलिस ने पैसों के लेन-देन की जांच की थी और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस का कहना है, 'हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह पैसा किस मकसद के उनके खातों में जमा कराया गया।' हालांकि जांच अधिकारी ने साफ किया कि जिन बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया है वे नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के नहीं हैं बल्कि नाइक के निजी खाते हैं।
विज्ञापन
देश के बड़े बैंक में 321 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
सीबीआई ने इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों और कारोबारियों के बीच सांठगांठ वाले एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसने बैंक की ओर से फर्जी गारंटी का इस्तेमाल कर हांगकांग की एक कंपनी में 321 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई लोगों और कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एजेंसी ने इनमें से 11 लोगों के चंडीगढ़, लुधियाना, पंचकूला, अमृतसर और जीरकपुर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की। इस रैकेट का सरगना बैंक में सहायक मैनेजर आशु मेहरा है। उसने हांगकांग की एक कंपनी के पक्ष में बैंक से ‘लेटर्स ऑफ कंफर्ट’ (एक तरह की गारंटी) हासिल करने में सहायता की। हांगकांग की उक्त कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की बहामा और पंजाब नेशनल बैंक की दुबई शाखा से वर्ष 2014 से 16 के बीच उधार लिया था।
रियो: भारत के लिए अच्छी खबर, मनोज कुमार पहुंचे अगले दौर में
भारत के मुक्केबाज मनोज कुमार ने प्री-क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मनोज ने 32 के राउंड में लिथूनिया के इवाल्दास पेट्रॉस्कस के हराकर अगले दौर का टिकट पक्का किया। 64 किलोग्राम भारवर्ग में मनोज ने पिछले ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पेट्रॉस्कस को हराकर अपना जगह पक्की की। शुरुआत में मनोज और पेट्रॉस्कस, दोनों ने ही काफी मुक्के बरसाए, मगर मनोज ने थोड़ी पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी कर सीधे पंच लगाने पर जोर दिया। पहले राउंड के अंत में मनोज की आंख के ऊपर थोड़ी चोट आई। मैच खत्म होने पर मनोज काफी खुश नजर आए।