फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tobacco consumption age Central government is considering increasing from 18 years to 21 years

तंबाकू सेवन की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार, मां-बाप ने भी गुटखा खरीदने भेजा तो खैर नहीं

Sun, 23 Feb 2020 07:11 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 23 Feb 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
tobacco consumption age Central government is considering increasing from 18 years to 21 years
तंबाकू उत्पाद

केंद्र सरकार देश में तंबाकू सेवन की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने और इससे संबंधित नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) के प्रावधानों को कड़ा करने पर विचार कर रहा है। सरकार की कोशिश सीओटीपीए के प्रावधानों को मजबूत करके युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से दूर रखने की है।

विज्ञापन


इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोग धूम्रपान करना अपनी युवा अवस्था में ही शुरू करते हैं, खासकर तब जब वे स्कूल या कॉलेज में होते हैं। अधिकारी ने कहा कि 18 से 21 साल की उम्र के युवा जल्दी प्रभाव में आते हैं और ज्यादातर अपने साथियों के दबाव में या फैशन के कारण सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं। यही युवा तंबाकू उद्योग का आसान लक्ष्य होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि (तंबाकू सेवन) की कानूनी आयु 21 साल करने से उन युवाओं की संख्या में खासी कमी आएगी जो हर साल तंबाकू का सेवन शुरू करते हैं। यहां तक कि माता-पिता भी 21 वर्ष से कम उम्र के अपने बच्चों को ये उत्पाद खरीदने के लिए दुकानों पर नहीं भेज पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में अपनी बैठक के दौरान तंबाकू नियंत्रण के लिए कानूनी सुधार के लिए एक विधि उप-समूह गठित किया था।

अधिकारी ने बताया कि समिति ने तंबाकू सेवन की कानूनी आयु बढ़ाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि को भी बढ़ाने की सिफारिश की है। इसके साथ ही सिगरेट और तंबाकू उत्पादों के अवैध कारोबार पर रोक के लिए एक निगरानी तंत्र बनाने की भी अनुशंसा की गई है।

तंबाकू उत्पादों पर लगेगा बार कोड

उन्होंने बताया कि निगरानी तंत्र के तहत विनिर्माण इकाई में तंबाकू उत्पादों पर एक बार कोड लगाया जाएगा, जिससे प्रवर्तन एजेंसियों को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि उत्पाद कानूनी है और इस पर उचित कर या टैक्स दिया गया है या नहीं।

प्रतिबंधित क्षेत्र में धूम्रपान पर जुर्माना राशि बढ़ाने पर विचार
मंत्रालय प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी धूम्रपान करते पाए जाने पर लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। यह अर्थदंड अभी 200 रुपए तक है। बता दें कि सीओटीपीए के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीना, शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने और 18 साल से कम आयु के शख्य को तंबाकू उत्पाद बेचने की मनाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed