{"_id":"5d7644b98ebc3e013a3e3196","slug":"to-make-the-video-teacher-put-the-students-in-a-sewer-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : वीडियो बनाने के लिए टीचर ने छात्रों की जान जोखिम में डाली, उफनते नाले में उतारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : वीडियो बनाने के लिए टीचर ने छात्रों की जान जोखिम में डाली, उफनते नाले में उतारा
Mon, 09 Sep 2019 05:56 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Sep 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात में एक टीचर द्वारा छात्रों को उफनते नाले में उतारना महंगा पड़ा। बताया जा रहा है कि स्कूल के टीचर ने छात्रों की जान को जोखिम में डालते हुए उन्हें उफनते पानी के बहाव वाले नाले में उतार दिया और खुद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला साबरकांठा जिले के बहेडिया गांव स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल का है। टीचर शकराभाई परमार ने बच्चों की बारिश के पानी से भरे नाले को पार करने के लिए सिर्फ इसलिए मजबूर किया क्योंकि वो इसकी वीडियो बनाना चाहता था।
विज्ञापन
बता दें कि पास में दूसरा रास्ता भी था जहां पानी नहीं भरा था लेकिन टीचर ने बच्चों को नाले के बीच से निकलने के लिए कहा। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने टीचर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन