फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to keep in mind UP to be ready BJP's manifesto in Mumbai

यूपी को ध्यान में रख मुंबई में तैयार हो रहा भाजपा का घोषणापत्र

Sun, 15 Jan 2017 04:43 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/मुंबई
सुरेंद्र मिश्र/मुंबई Updated Sun, 15 Jan 2017 04:43 AM IST
विज्ञापन
to keep in mind UP to be ready BJP's manifesto in Mumbai

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रखते घोषणा पत्र तैयार कर रही है। इससे भाजपा एक तीर से दो निशाना साधना चाहती है। एक तो बीएमसी चुनाव में उत्तर भारतीयों का मत बटोरना चाहती है और दूसरे उत्तर प्रदेश चुनाव में भी यह संदेश देना चाहती है कि महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार मुंबई में रहने वाले यूपी के लोगों की हितैषी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अतुल शाह ने बताया कि पार्टी ने बीएमसी चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे दिया है जिसमें उत्तर भारतीय समाज के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में उत्तर भारतीयों के लिए बहुत कुछ होगा।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ मुंबई में बल्कि यूपी चुनाव में भी सकारात्मक संदेश जाएगा। मुंबई में यूपी-बिहार के लोगों की संख्या करीब 40 लाख के आसपास है। इसमें उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। भाजपा का पूरा दारोमदार उत्तर भारतीय और गुजराती मतदाताओं पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में उत्तर भारतीयों को ढेर सारी सौगात देने का निश्चय किया है। गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मुंबई सहित राज्य की 10 महानगरपालिका और 25 जिला परिषद के चुनाव की घोषणा की है। 21 फरवरी को महानगरपालिका चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा जबकि जिला परिषद के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

आसान नहीं है भाजपा-शिवसेना गठबंधन

to keep in mind UP to be ready BJP's manifesto in Mumbai

कांग्रेस के सम्मेलन के बाद बदला भाजपा का नजरिया
कहा जा रहा है कि कांग्रेस के उत्तर भारतीय सम्मेलन के बाद भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बदलाव किया है। बीते दिनों मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने उत्तर भारतीय सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह, वाराणसी के विधायक अजय राय आदि नेता शामिल हुए थे। इस सम्मेलन में निरूपम ने बीएमसी चुनाव के मद्देनजर नौ सूत्रीय योजनाओं का खाका पेश किया था।

आसान नहीं है भाजपा-शिवसेना गठबंधन
बीएमसी चुनाव में इस बार भाजपा-शिवसेना गठबंधन आसान नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बीएमसी दुधारू गाय नहीं है। पारदर्शिता के आधार पर शिवसेना से समझौता होगा। वहीं, शिवसेना ने भी अपनी अलग तैयारी शुरू की है। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भी गठबंधन पर आशंका जताई है। लेकिन, उन्होंने कहा है कि आरपीआई भाजपा के साथ रहेगी और मुंबई के उपमहापौर पद की दावेदारी पेश करेगी।

एनसीपी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस
मुंबई में कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन नहीं होगा। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने साफ कहा है कि मुंबई में एनसीपी से समझौता नहीं होगा जबकि मुंबई के बाहर पूरे राज्य में एनसीपी के साथ गठबंधन किया जा सकता है। उनका कहना है कि एनसीपी से गठबंधन न करने पर कांग्रेस ने 70 सीटें जाती हैं जबकि गठबंधन करने पर 52 सीटें आगे नहीं बढ़ पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed