फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To keep an eye on the lawsuits the government has ready

मुकदमों पर नजर रखने को सरकार ने कसी कमर, सॉफ्टवेयर के जरिए होगी निगरानी 

Sun, 14 Oct 2018 04:00 AM IST
पीयूष  पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीयूष  पांडेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
To keep an eye on the lawsuits the government has ready

अदालतों में लंबित मुकदमों के पहाड़ को कम करने के मद्देनजर केंद्र ने अपने हरेक मुकदमे पर नजर रखने के लिए कमर कस ली है। अब विधि सूचना प्रबंधन एवं विवरण तंत्र (लिम्स सॉफ्टवेयर) में सभी मंत्रालय और विभाग निचली से लेकर ऊपरी अदालतों तक में दाखिल होने वाले मसलों का ब्यौरा तैयार करेंगे। इसमें ऊपरी अदालत में जाने की कारण, मुद्दा, दस्तावेज और निचली अदालत के दस्तावेज शामिल रहेंगे। विधि सचिव सुरेश चंद्र ने सभी मंत्रालयों और विभागों को लिम्स की अहमियत बताते हुए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। यह अधिकारी लिम्स सॉफ्टवेयर में सूचना डालने और ऊपरी अदालत जाने वाले मामलों के कारण बताने के लिए जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन


नोडल अधिकारी सीधे सचिव को मंत्रालय या विभाग से जु़ड़े मामलों पर रिपोर्ट करेगा। खास बात ये है कि किसी भी मामले की अगली सुनवाई से संबंध में अलर्ट संदेश स्वत: लिम्स के ऑटोमेशन से उसके पास पहुंचेगा। उपभोक्ता, वाणिज्य और वित्त समेत अन्य मंत्रालयों ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। कानून मंत्रालय के मुताबिक सरकार देश की सभी अदालतों में लंबित तीन करोड़ से ज्यादा मामलों को निपटाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार के मामलों की सक्रिय निगरानी के लिए लिम्स की एकीकृत व्यवस्था कायम की जा रही है। इसमें सभी मंत्रालय हिस्सेदार हैं और उन्हें बेतुके मामलों को आगे नहीं ले जाना है। इस व्यवस्था का यही लक्ष्य है जिसे तकनीक के जरिए हल मिलेगा।  
विज्ञापन


केंद्र लंबित मुकदमों में कमी लाने को लेकर राज्य सरकारों से भी विचार-विमर्श कर रहा है। ऐसे में लिम्स की व्यवस्था राज्य सरकारें भी भविष्य में लागू कर सकती हैं। कानून मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक लिम्स कारगर होगा, क्योंकि इसमें तकनीक का प्रयोग किया गया है और संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय होगी। इसको लेकर राज्यों से भी चर्चा हुई है। आने वाले समय में यह एकीकृत व्यवस्था सिर्फ केंद्र में ही नहीं, राज्यों में भी लागू होगा। उन्होंने बताया कि करीब निचली से लेकर ऊपरी अदालतों में 35-40 प्रतिशत मामले सरकारों के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह व्यवस्था सरकार द्वारा दाखिल छुटपुट मामलों का निपटारा अन्य तरीके से कराने में मदद करेगा। जबकि तमाम मामलों में आगे नहीं जाने में सहायक होगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गत जनवरी माह में जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 2.81 करोड़ मामले देश की जिला अदालतों में लंबित हैं। गौरतलब है कि एक तरफ लंबित मुकदमों की बढ़ती फेरहिस्त है, जबकि दूसरी ओर न्यायिक अधिकारियों की भारी कमी है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस चिंताजनक स्थिति से उबरने के लिए आगामी तीन वर्षों में 15000 से अधिक न्यायाधीशों की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed