{"_id":"57bac2d44f1c1bc315d4f2fc","slug":"to-fill-iit-faculty-gaps-phd-entry-for-btechs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के बाद छात्र सीधे कर सकेंगे पीएचडी!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीटेक के बाद छात्र सीधे कर सकेंगे पीएचडी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोध को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक और योजना बनाई है। सरकार इंजीनियरिंग के छात्रों को शोध के लिए प्रोत्साहित करेगी और इसके लिए 'प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप' योजना शुरू करने पर विचार कर रही है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है, 'इंजीनियरिंग के प्रतिभाशाली छात्रों को रिसर्च के लिए प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है।' एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'आईआईटी मुंबई के पूर्व निदेशक और प्रमुख वैज्ञानिक अनिल काकोदकर की अध्यक्षता में एक कमिटी ने भी सिफारिश की थी कि आईआईटी एवं एनआईटी के तीसरे साल के छात्रों को पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला देना चाहिए।'

पहले 1000 छात्रों का होगा चयन
प्रद्यौगिकी संस्थान
सूत्रों का कहना है, 'सरकार भी यह महसूस कर रही है कि देश की उत्पादकता और स्तर को बेहतर करने के लिए जरूरी है कि इनोवेशन पर जोर दिया जाए। ऐसा करने के लिए गुणवत्तापूर्व शोध आवश्यक होगा।'
इसे ध्यान में रखते हुए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय अगले एकेडमिक सेशन से 1,000 छात्रों के लिए 'पीएम रिसर्च फेलोशिप' के लिए चुन सकता है। इस तरह आईआईटी या एनआईटी के छात्र बीटेक फाइनल इयर के ठीक बाद पीएचडी के लिए रजिस्टर करा सकेंगे। यानी बीटेक चौथे साल के छात्र फेलोशिप के पात्र माने जाएंगे।