फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   to destroy terrrorists camp is only the way to stop terrorists activities in India

अमर उजाला पोल: उड़ी हमले के जवाब में नष्ट किए जाएं पाक में मौजूद टेरर कैंप

Tue, 20 Sep 2016 05:48 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Sep 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
to destroy terrrorists camp is only the way to stop terrorists activities in India

जम्मू और कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना पर हुए आतंकी हमले से मोदी सरकार की पाक-नीति सवालों के घेरे में है। सेना ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए इस हमले में देश के 18 जवान शहीद हो गए, जबकि अन्य 19 घायल हो गए। इस बीच शहीद हुए जवानों के परिजनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


देश के लिए कुर्बान हो गया तो कोई फर्क नहीं, बहादुर था मेरा भाई....।  ये शब्द हैं उस भाई के जिसके सगे भाई के प्राण कुछ घंटों पहले ही देश के दुश्मनों ने एक आतंकवादी हमले में ले लिए। लेकिन देशभक्ति का जज्बा शायद भाई के जीवन से भी बढ़कर था इसलिए चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। लेकिन दिल में एक इच्छा जरूर है कि इस हमले को अंजाम देने वालों को उनके गुनाह के लिए माकूल सजा जरूर मिले।
विज्ञापन


हमले के बाद लोगों में रोष को देखते हुए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि UriAttacks के बाद भारत सरकार को क्या करना चाहिए? इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए आतंकी शिविर नष्ट किए जाएं, दूसरा युद्ध ही एकमात्र विकल्प और तीसरा पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 7004 पोल में हिस्सा लिया जिसमें सबसे अधिक 55.23 फीसद यानी 3,868 पाठकों ने आतंकी शिविर को नष्ट करने पर वोट किया है। 29.51 फीसद यानी 2067 पाठकों ने माना की युद्ध ही एकमात्र विकल्प है और 15.26 फीसद यानी 1,069 लोगों ने माना की पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेरा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed