{"_id":"5b67d6704f1c1ba23e8b5593","slug":"to-consolidate-hindu-vote-bank-bjp-starts-collecting-data-of-religious-sites-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू वोट बैंक मजबूत करने को भाजपा की कवायद शुरू, जुटा रही मंदिरों और आश्रमों का डाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदू वोट बैंक मजबूत करने को भाजपा की कवायद शुरू, जुटा रही मंदिरों और आश्रमों का डाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
अपने हिंदू वोट बैंक को मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बूथ लेवल पर धार्मिक स्थलों जिसमें मठ, मंदिर औप आश्रम हैं उनकी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पार्टी अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के बारे में भी सूचना जुटा रही है। ताकि जाति और धर्म के आधार पर 2019 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जा सके।
विज्ञापन
पार्टी की राज्य इकाई ने इसके लिए 1.4 लाख बूथ लेवल इंचार्ज को फॉर्म वितरित करने शुरू कर दिए हैं। जिसमें धार्मिक स्थल का नाम, उसका स्थान, संबंधित पुजारी का नाम और उनके मोबाइल नंबर लिखे जाएंगे। एक सूत्र ने बताया, 'इसका लक्ष्य उस संस्थान के नेता और प्रमुख के जरिए फॉलोवर्स तक पहुंचने का है।' दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी जो पार्टी के नेता बूथ लेवल पर चाहते हैं उनमें उस क्षेत्र में रहने वाले एससी और ओबीसी सदस्यों की जानकारी शामिल है।
विज्ञापन
पार्टी ने इस बात को अनिवार्य कर दिया है कि हर बूथ समिति में दो महिलाओं सहित अनुसूचित जाति के सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। पार्टी क्षेत्र के प्रभावित लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी चाहती है। बूथ कार्यकर्ता से कहा गया है कि ऐसे लोगों का नाम, मोबाइल नंबर और व्यवसाय की जानकारी दें। उत्तर प्रदेश में लगभग 1.6 पोलिंग बूथ हैं और भाजपा ने दोबारा से बूथ समिति का निर्माण करना शुरू कर दिया है। जिसमें कम से कम 21 सदस्य होंगे। समिति में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव और बूथ लेवल एजेंट होंगे।
विज्ञापन
राज्य के उपाध्यक्ष जेपीएस राठौड़ ने कहा कि बूथ सेलेक्शन कमिटी की बैठक 16 अगस्त से 25 अगस्त के बीच होगी। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट कमिटी 29 लाख कार्यकर्ताओं की एक समर्पित टीम बनाएगा और उसमें से लगभग 11 लाख को ब्लॉक और जिला स्तर पर 40 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा यह सभी केंद्र की भाजपा और राज्य सरकार को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने का कार्य करेंगे।