{"_id":"579ec3d44f1c1b63242b8c01","slug":"to-book-zakir-naik-security-agencies-list-55-terror-accused-he-inspired","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाषणों से प्रभावित 55 आतंकियों की सूची तैयार, जाकिर नाइक पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाषणों से प्रभावित 55 आतंकियों की सूची तैयार, जाकिर नाइक पर कसेगा शिकंजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
कई हमलों में शामिल आतंकियों ने प्रेरित होने की बात कही है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम की मनमानी व्याखा करने वाले जाकिर नाइक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी गतिविधियों के आरोपी 55 लोगों की लिस्ट बनाई है। पिछले एक दशक में देश भर में गिरफ्तार किए गए इन लोगों ने जाकिर नाइक के भाषणों से प्रेरित होने की बात कबूल की है।
गौरतलब है कि जुलाई महीने में ढाका कैफे में हुए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी के जाकिर से प्रेरित होने की बात समाने आई थी। इसके बाद गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को जाकिर नाइक की कुंडली खंगालने को कहा था ताकि नाइक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सके।
इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक लिस्ट में 2005 से लेकर जुलाई 2016 तक एनआईए की जांच में बयान देकर जाकिर से प्रेरित होने की बात कबूलने वाले आरोपी शामिल हैं। इनमें से बहुत सारे सिमी, लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिद्दीन और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आरोपी शामिल हैं।

पुराने केसों की भी छानबीन
फाइल फोटोः श्रीनगर में जाकिर के समर्थन में प्रदर्शन
- फोटो : ANI
लिस्ट में जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का पूर्व कर्मचारी फिरोज देशमुख का नाम भी शामिल है। देशमुख को 2006 के औरंगाबाद आर्म्स केस में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य कतील सिद्दीकी (2012 में पुणे की यरवदा जेल में इसका मर्डर हो गया था), सिमी से जुड़ा बीजू सलीम, कथित रूप से आईएस के लिए रिक्रूट करने वाली आशफा जबीन, मुदब्बीर शेख, मोहम्मद ओबैदुल्लाह खान, अबू अनस और मोहम्मद नफीस खान जैसे आरोपियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही आईएस से जुड़ा जुनुद उल खलीफा ए हिंद और बांग्लादेश में जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश चलाने वाला असदुल्लाह अली और बर्दवान ब्लास्ट में गिरफ्तार किया गया रफीक इस्लाम के नाम भी हैं।
जाकिर नाइक के खिलाफ पूर्व में दर्ज किए गए चार मामलों की भी एजेंसियां जांच कर रही हैं। इनमें से तीन मामलों में नाइक के खिलाफ एफआईआर चल रही है, जबकि कोल्हापुर कोर्ट में चौथा केस पेंडिंग चल है।
जाकिर नाइक के खिलाफ पूर्व में दर्ज किए गए चार मामलों की भी एजेंसियां जांच कर रही हैं। इनमें से तीन मामलों में नाइक के खिलाफ एफआईआर चल रही है, जबकि कोल्हापुर कोर्ट में चौथा केस पेंडिंग चल है।