फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   To avoid heart diseases important to eat better at fixed time

Health: हृदय रोगों से बचने के लिए तय समय पर बेहतर खानपान जरूरी, सुबह 8 बजे नाश्ता, रात को 8 बजे रात का खाना

Fri, 05 Jan 2024 06:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 06:17 AM IST
सार

फ्रांस में यूनिवर्सिटी सोरबोन पेरिस नॉर्ड में हुए अध्ययन में भोजन के समय और कार्डियोवेस्कुलर डिजीज (सीवीडी) यानी हृदय रोग के जोखिम के बीच सीधा संबंध पाया गया है।

विज्ञापन
To avoid heart diseases important to eat better at fixed time
Cooking Food - फोटो : istock

विस्तार

सुबह 8 बजे नाश्ता और रात 8 बजे रात का खाना। व्यस्त दिनचर्या वाले लोगों के लिए यह मुश्किल काम है, हृदय संबंधी बीमारियों से बचने का मंत्र है।  हालिया अध्ययन का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने जल्दी, नियमित और सही समय पर भोजन को अहमत बताया है।

विज्ञापन

फ्रांस में यूनिवर्सिटी सोरबोन पेरिस नॉर्ड में हुए अध्ययन में भोजन के समय और कार्डियोवेस्कुलर डिजीज (सीवीडी) यानी हृदय रोग के जोखिम के बीच सीधा संबंध पाया गया है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में यह अध्ययन इस वजह से अहम हो जाता है, क्योंकि 2020 में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज अध्ययन के मुताबिक भारत में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर हृदय संबंधी मृत्यु दर 272 है, जो वैश्विक औसत 235 से काफी ज्यादा है। नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि दिन का पहला और आखिरी भोजन तय समय पर खाने और रात को लंबे समय तक उपवास करने से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन

2019 में ह्दय रोगों से करीब, 2 करोड़ लोगों की गई जान
सीवीडी दुनिया में लोगों की असमय मौत के सबसे बड़े कारणों में शामिल है। 2019 में हृदय रोगों की वजह से करीब 2 करोड़ लोगों की मौत हुई। अध्ययन में सामने आया कि इनमें से करीब आधे यानी 79 लाख लोगों की मौत के मूल में आहार संबंधी अनियमितताएं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed