{"_id":"64ecc7f34db9a1e0490eb9b5","slug":"tn-police-arrests-five-catering-workers-in-madurai-train-fire-case-latest-news-update-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Fire: तमिलनाडु पुलिस ने पांच कैटरिंग कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, ट्रेन में आग मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Train Fire: तमिलनाडु पुलिस ने पांच कैटरिंग कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, ट्रेन में आग मामले में कार्रवाई
Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Train Fire
- फोटो : PTI
पुलिस ने ट्रेन के डिब्बे में आग लगने के मामले में सोमवार को पांच कैटरिंग कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। ट्रेन के डिब्बे में खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग की वजह से हुए विस्फोट के बाद आग लग गई थी। मदुरै रेलवे स्टेशन पर 26 अगस्त को हुई घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले रेलवे यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले नौ यात्रियों के शव रविवार को चेन्नई से लखनऊ लाए गए थे। शवों को संबंधित जिलों में भेज दिया गया। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में टूर संचालक हरीश कुमार भसीन (62) भी शामिल थे और सभी नौ मृतकों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
तमिलनाडु शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी पांच यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मदुरै की घटना को लेकर जांच भी शुरू कर दी है। तमिलनाडु में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी पार्टी कोच (किसी व्यक्ति द्वारा बुक किया गया पूरा डिब्बा) के 64 यात्रियों में से एक का इलाज मदुरै के एक अस्पताल में अभी चल रहा है। ये यात्री दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा पर निकले थे।
विज्ञापन