फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN minister warns of legal action against those who cut tree in front of Jayalalithaa's Kodanad bungalow

जयललिता के बंगले में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने वालों पर चलेगा पेड़ काटने का केस, वन मंत्री ने दी जानकारी

Sat, 29 Oct 2022 07:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Oct 2022 07:39 PM IST
सार

वन मंत्री ने कहा कि राज्य सीबी-सीआईडी की चल रही जांच में पाया गया है कि पेड़ को काटा गया था। इस मामले को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैध अनुमति के बिना पेड़ काटने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
TN minister warns of legal action against those who cut tree in front of Jayalalithaa's Kodanad bungalow
के. रामचंद्रन - फोटो : ट्विटर/राज्य योजना आयोग, तमिलनाडु

विस्तार

तमिलनाडु के वन मंत्री के. रामचंद्रन ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्वामित्व वाले कोडनाड एस्टेट बंगले के सामने पेड़ को काटने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पेड़ काटने वालों पर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन


रामचंद्र ने एक समारोह कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सीबी-सीआईडी की चल रही जांच में पाया गया है कि पेड़ को काटा गया था। इस मामले को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैध अनुमति के बिना पेड़ काटने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


बंगले में एक सिक्योरिटी गार्ड ओम बहादुर को पेड़ से बांधा गया था। इसके बाद हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी गई थी। फिर कुछ दस्तावेज चुरा लिए गए थे। घटना में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा उनके सहयोगी कृष्ण बहादुर घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि 11 लोग डकैती और हत्या में शामिल थे। जयललिता के ड्राइवर के रूप में काम करने वाले दो संदिग्ध आरोपी कनकराज और सयान की मौत लूट की घटना के एक हफ्ते के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed