फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN BJP hits back at CM Stalin for his Hindi names for schemes jab on Saffron party-led Centre

BJP Vs DMK: हिंदी पर सीएम स्टालिन के बयान पर भड़की तमिलनाडु भाजपा, बोली- यह अज्ञानता नहीं, यह तो अहंकार है

Sun, 19 Oct 2025 03:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 19 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

BJP Vs DMK: तमिलनाडु में भाजपा ने सीएम स्टालिन के उन सभी आरोपों और सवालों के जवाब दिए हैं, जो उन्होंने बीते दिन केंद्र में सत्ताधारी दल से पूछे थे। भाजपा ने यह भी कहा कि डीएमके मुद्दों से भटकाने और हिंदी-विरोधी राजनीति करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
TN BJP hits back at CM Stalin for his Hindi names for schemes jab on Saffron party-led Centre
भाजपा ने सीएम स्टालिन पर साधा निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं के हिंदी नामों को लेकर स्टालिन का सवाल अहंकार और अज्ञानता से भरा है। भाजपा ने कहा कि हिंदी देश की आधिकारिक भाषा है और इसे लेकर सवाल उठाना गलत है। भाजपा के तमिलनाडु प्रमुख प्रवक्ता नारायणन थिरुपथी ने स्टालिन के कई सवालों और आरोपों के जवाब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दिए। थिरुपथी ने स्टालिन के हर आरोप पर तीखे सवाल उठाए और कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद के आसपास देखने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bhagwat: हमारे पूर्वजों ने दुनिया को संस्कृति-विज्ञान की शिक्षा दी, धर्मांतरण नहीं किया, संघ प्रमुख का बयान
विज्ञापन


हिंदी भाषा पर बयान को लेकर हमला
बता दें कि, सीएम स्टालिन ने एक दिन पहले पूछा था कि केंद्र सरकार सभी योजनाओं और कानूनों के नाम सिर्फ हिंदी और संस्कृत में ही क्यों रखती है? इसके जवाब में थिरुपथी ने कहा, 'अगर आप यह सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि आपको यह जानकारी नहीं कि भारत की आधिकारिक भाषा हिंदी है, तो यह आपकी अज्ञानता है। और अगर जानते हुए पूछते हैं, तो यह आपका अहंकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्ट नेताओं को लेकर भाजपा का पलटवार
सीएम स्टालिन ने यह भी पूछा था कि भाजपा जिन नेताओं को भ्रष्ट कहती थी, वे पार्टी में आते ही साफ-सुथरे कैसे बन जाते हैं? इस पर थिरुपथी ने जवाब दिया, 'अगर भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, तो अपने ही नेता और पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को देखिए, जो 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में आरोपी हैं और अभी आपकी पार्टी में हैं। जवाब आपको खुद देना चाहिए।'

धर्म पर बयानबाजी को लेकर जवाब
सीएम स्टालिन ने केंद्र सरकार पर वैज्ञानिक सोच के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। इस पर थिरुपथी ने पलटवार किया और कहा कि 'आप और आपके डिप्टी सीएम बहुसंख्यक समाज की आस्थाओं का मजाक उड़ाकर हिंदू धर्म और सनातन को अपमानित करते हैं। क्या यह केवल अल्पसंख्यक वोट बैंक राजनीति के लिए किया जा रहा है? क्या यह शर्मनाक नहीं?'

वोट चोरी और एसआईआर प्रक्रिया
बीते दिन सीएम स्टालिन ने भाजपा पर वोट चोरी के समर्थन का आरोप लगाया था। जिस पर थिरुपथी ने कहा, 'डीएमके ही वो पार्टी है जिसने बूथ कैप्चरिंग, नकली वोट जोड़ना, मूल वोटर हटाना और पैसे बांटकर वोट खरीदना जैसी राजनीति की। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से आपको डर इसलिए है क्योंकि यह सब बंद हो जाएगा।'


यह भी पढ़ें - Bihar: विपक्ष के नेता ही नहीं, मुद्दे भी गायब; वोट चोरी पर अचानक चुप क्यों हो गए राहुल गांधी

राज्यपाल वाले मुद्दे पर भाजपा ने दिया जवाब
मुख्यमंत्री स्टालिन ने आरोप लगाया था कि भाजपा विपक्षी राज्यों में राज्यपालों का दुरुपयोग कर रही है। इस सवाल पर थिरुपथी ने पूछा, 'जब आप विपक्ष में थे, तब आप राज्यपाल से मिलने जाते थे, तब क्या आप कुछ हासिल करना चाहते थे? आज हम क्या हासिल करना चाहते हैं, इससे आपको दिक्कत क्यों?'

व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी वाले बयान पर जवाब
सीएम स्टालिन ने आरोप लगाया था कि भाजपा जवाब देने की जगह प्रचार और भ्रम फैलाती है। थिरुपथी ने इस पर पूछा, आप ही तो व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के जरिए फॉक्सकॉन निवेश मामले में झूठी बातें फैला रहे थे। क्या आपको और जवाब चाहिए?' आखिर में भाजपा ने कहा कि स्टालिन किसी भी मुद्दे पर बहस से भाग नहीं सकते और उनके हर आरोप का जवाब उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed